फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Chandia Hazara market remained closed in support of the hunger strikers.

Pilibhit News: बिजली चोरी रोकने के लिए रात में न चलाया जाए अभियान

Thu, 21 Sep 2023 11:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 21 Sep 2023 11:36 AM IST
विज्ञापन
Chandia Hazara market remained closed in support of the hunger strikers.
गांधी सभागार में समीक्षा बैठक लेते सभापति डॉ जयपाल सिह व्यस्त व मौजूद समिति सदस्य । स्त्रोत - स
विधान परिषद की जांच कमेटी ने अधिकारियों के साथ की बैठक, दिए कई निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। उप्र विधान परिषद की प्रदेशीय विद्युत जांच कमेटी ने अधिकारियों ने जिले में कटौती, आपूर्ति, स्टॉफ और चोरी को लेकर जानकारी ली। सभापति ने बिजली चोरी के खिलाफ रात में अभियान न चलाने के निर्देश दिए। कहा कि ओवरलोडिंग वाले स्थानों पर उच्च क्षमता के ट्रांसफार्मर लगवाए जाएं ताकि उपभोक्ताओं को समस्या न हो। समीक्षा के दौरान उन्होंने भ्रष्टाचार के प्रकरणों की भी जानकारी ली।
सभापति डाॅ. जयपाल सिंह व्यस्त, समिति के सदस्यों, जनप्रतिनिधियों एवं जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार की अध्यक्षता में उप्र विधान परिषद की प्रदेशीय विद्युत व्यवस्था संबंधी जांच समिति के साथ समीक्षा बैठक गांधी सभागार में हुई।
विज्ञापन

बैठक में अधिशासी अभियंता ने बताया कि जनपद में 25केवीए के 500 टांसफार्मर है। साथ ही विभाग में 220 आउटसोर्सिंग कर्मी कार्यरत हैं। भ्रष्टाचार का एक प्रकरण सामने आने की बात कही गई। इसमें संबंधित को निलंबित करने के बारे में भी जानकारी दी गई। सभापति ने जनपद में विद्युत से हुई जनहानि व पशु हानि को लेकर जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में विद्युत से 15 पशु हानि एवं तीन जनहानि के मामले होने की बात कहते हुए सभी को मुआवजा मिल जाने की बात भी बताई गई। सभापति ने विद्युत चोरी को रोकने के लिए टेक्नाेलॉजी का प्रयोग करने और रात्रि के दौरान छापे की कार्रवाई न करने की बात कही। उन्होंने सरकारी कार्यालय में बकाया बिलों को लेकर भी जानकारी ली।
सभापति ने ओवरलोडिंग के कारण जले ट्रांसफार्मरों के बाबत जानकारी ली। अधिशासी अभियंता ने बताया 150 स्थानों पर ओवरलोडिंग की समस्या है। वहां पर सभापति ने 25 केवीए के स्थान और अधिक क्षमता वाले टांसफार्मर लगाने के निर्देश दिए। बैठक में जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, विधायक बरखेड़ा प्रवक्तानन्द, विधायक बीसलपुर विवेक कुमार वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष डाॅ. दलजीत कौर, चेयरमैन डाॅ. आस्था अग्रवाल, मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी (वि./रा.), मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, अधीक्षण अभियन्ता विद्युत, अधिशासी अभियंता विद्युत मौजूद रहे।

00
1268 स्कूलों में ही हो सका विद्युतीकरण
सभापति ने जनपद में बेसिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों में बिजली कनेक्शन को लेकर जानकारी ली। इसपर बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया 1499 विद्यालय है, जिसमें से 1268 में विद्युत कनेक्शन किए जा चुके है। इसपर जल्द शेष विद्यालयों में कनेक्शन कराने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed