{"_id":"66269ed115f1615453099564","slug":"challan-issued-for-vehicles-carrying-more-passengers-than-their-capacity-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-115154-2024-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: क्षमता से अधिक सवारियां ले जाने वाले वाहनों का किया चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: क्षमता से अधिक सवारियां ले जाने वाले वाहनों का किया चालान
विज्ञापन
बीसलपुर मार्ग पर यात्री वाहनों की चेंकिग करते एआरटीओ वीरेंद्र सिंह । स्रोत - सूचना विभाग
एआरटीओ ने बीसलपुर मार्ग पर चलाया सघन चेकिंग अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। एआरटीओ वीरेंद्र सिंह ने बीसलपुर मार्ग पर चेकिंग अभियान चलाया। इसमें निर्धारित क्षमता से अधिक सवारी बैठाकर चलने वाले ऑटो, टेंपो, मैजिक, ई-रिक्शा आदि की जांच और 11 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
इसके अलावा प्रभारी निरीक्षक थाना बरखेड़ा के साथ ऑटो, टेंपो, ई रिक्शा व मैजिक के चालकों की एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। वाहन चालकों को अपने वाहनों में निश्चित सीट क्षमता के अनुसार ही सवारियां बैठाने की चेतावनी दी गई। कहा कि वाहन में किसी प्रकार का सीटिंग परिवर्तन न करें।
चेकिंग के दौरान अगर ऐसा पाया गया, तो वाहन सीज कर दिए जाएंगे। कार्यशाला में चालकों और स्वामियों को वैध कागजात के साथ ही निर्धारित गति सीमा में वाहनों का संचालन करने को कहा गया।