{"_id":"5ef248d18ebc3e43323652e8","slug":"chairman-case-pilibhit-news-bly4103162110","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहानाबाद चेयरमैन के दोनों बेटों के गैर जमानती वारंट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहानाबाद चेयरमैन के दोनों बेटों के गैर जमानती वारंट जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जहानाबाद। कपड़ा व्यापारी के बेटे को पुरानी रंजिश में बंधक बनाकर पीटने और लूट के मामले में नगर पंचायत चेयरमैन ममता गुप्ता के दोनों बेटे शिवा और शगुन 20 दिन बाद भी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सके हैं। ऐसे में शिकंजा कसते हुए पुलिस ने दोनों का कोर्ट से गैर जमानती वारंट लिया है। इस मामले में चेयरमैन पति दुर्गाचरन गुप्ता बीते कई दिन से जेल में बंद हैं।
घटना दो जून की रात हुई थी। मोहल्ला काजीटोला निवासी धीरेंद्र गुप्ता ने चेयरमैन पति और उनके दोनों बेटों पर जानलेवा हमला और लूट की धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई थी। आरोप है कि दुकान से घर आ रहे उनके बेटे प्रिंस को आरोपियों ने अपने घर ले जाकर बंधक बनाकर पीटा और मोबाइल-सोने की चेन लूट ली। हालांकि चेन-मोबाइल उसी दिन बरामद भी दिखाया गया था। दूसरे दिन तीन जून को चेयरमैन पति को जेल भेज दिया था। उनके दोनों बेटे अभी पुलिस के हाथ नहीं आ सके हैं। कई बार दबिश दी गई, मगर वे पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सके।
उधर, व्यापारी ने दोबारा हमला करने की एक अन्य एफआईआर भी सुनगढ़ी थाने में चेयरमैन पुत्रों के खिलाप दर्ज कराई थी। इंस्पेक्टर हरीश वर्धन सिंह ने बताया कि न्यायालय से चेयरमैन पुत्रों के गैर जमानती वारंट जारी किए गए हैं। दोनों की गिरफ्तारी को लगातार प्रयास किया जा रहा है।