{"_id":"56dee8d64f1c1b11648b4568","slug":"cbse-board-exam-joined-the-519-candidates","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए 519 परीक्षार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए 519 परीक्षार्थी
ब्यूरो पीलीभीत।
Updated Tue, 08 Mar 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
exam
- फोटो : exam
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विश्वविद्यालय परीक्षा में 53 रहे गैरहाजिर
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के तहत मंगलवार को जिले के दो परीक्षा केंद्रों पर 519 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। जबकि चार परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे।
सीबीएसई परीक्षा के तहत मंगलवार को हाईस्कूल हिंदी व इंटर इतिहास विषय की परीक्षा हुई। लायंस बाल विद्या मंदिर सेकेंडरी स्कूल के प्रधानाचार्य आरसी सेमवाल ने बताया कि मंगलवार को हाईस्कूल के 224 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, एक परीक्षार्थी गैरहाजिर रहा। वहीं इंरमीडिएट के दस परीक्षार्थी भी परीक्षा में शामिल हुए। इधर सेंट एलायसियस कॉलेज के परीक्षा प्रभारी सुमित सक्सेना ने बताया कि परीक्षा केंद्र पर हाईस्कूल के पंजीकृत 298 के सापेक्ष 295 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। यहां तीन परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
विश्वविद्यालय परीक्षा के तहत उपाधि महाविद्यालय परीक्षा केंद्र पर मंगलवार को पहली पाली में बीए शिक्षाशास्त्र व दूसरी पाली में बीकाम तथा एमए फाइनल हिंदी विषय की परीक्षा हुई। प्राचार्य डॉ. प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि पहली पाली में पंजीकृत 802 के सापेक्ष 774 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 28 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। दूसरी पाली में 630 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, वहीं 15 ने परीक्षा छोड़ दी।