{"_id":"57531da64f1c1b903c108d60","slug":"caught-selling-drugs-at-prices-higher-than-the-prescribed","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्धारित से अधिक दाम पर दवाओं की बिक्री पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्धारित से अधिक दाम पर दवाओं की बिक्री पकड़ी
अमर उजाला ब्यूरो पूरनपुर।
Updated Sun, 05 Jun 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
दवाई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरनपुर में मंडल के चार ड्रग इंस्पेक्टरों की टीम ने की छापेमारी
ज्यादातर मेडिकल स्टोर संचालक दुकानें बंद कर खिसक लिए
ड्रग इंस्पेक्टरों की टीम को छापेमारी में नगर के दो मेडिकल स्टोरों पर निर्धारित से अधिक मूल्य पर दवाई की बिक्री होती मिली। टीम ने दवाओं की खरीद-फरोख्त पर रोक लगाते हुए दवाओं को सील कर दिया। छापेमारी के दौरान अधिकांश मेडिकल स्टोर संचालक दुकानें बंद कर खिसक गए।
छापामार कार्रवाई के बाद ड्रग इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने बताया कि आयुक्त खाद्य एवं सुरक्षा औषधि के निर्देश पर सहायक आयुक्त औषधि गुलशन सोरिया ने दवाई बिक्री की जांच को टीम गठित की। टीम में उनके अलावा शाहजहांपुर की ड्रग इंस्पेक्टर उर्मिला वर्मा, बरेली के नवनीत कुमार, बदायूं के पवन शाक्य शामिल थे। टीम ने शनिवार को पूरनपुर के मेडिकल स्टोरों पर छापा मारा। कार्रवाई में गुप्ता मेडिकल स्टोर, आनंद मेडिकल हाल पर दो दवाएं सरकार से निर्धारित मूल्य से अधिक पर बिक्री होना पाई गईं। उक्त दवाओं की खरीद-बिक्री पर रोक लगाते हुए उन्हें सील कर दिया गया। बताया कि कार्रवाई की संस्तुति कर रिपोर्ट खाद्य सुरक्षा एवं औषधि आयुक्त को रिपोर्ट भेजी जा रही है। दवा कंपनियों को नोटिस भी जारी किया जाएगा। कार्रवाई की भनक लगने पर जो मेडिकल स्टोर बंद पाए गए हैं, उनकी सूची तैयार की गई है। उनको नोटिस देकर कार्रवाई की जाएगी।