फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Caught selling drugs at prices higher than the prescribed

निर्धारित से अधिक दाम पर दवाओं की बिक्री पकड़ी

Sun, 05 Jun 2016 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो  पूरनपुर।
अमर उजाला ब्यूरो  पूरनपुर। Updated Sun, 05 Jun 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
Caught selling drugs at prices higher than the prescribed
दवाई - फोटो : अमर उजाला
 पूरनपुर में मंडल के चार ड्रग इंस्पेक्टरों की टीम ने की छापेमारी 
विज्ञापन

ज्यादातर मेडिकल स्टोर संचालक दुकानें बंद कर खिसक लिए

 ड्रग इंस्पेक्टरों की टीम को छापेमारी में नगर के दो मेडिकल स्टोरों पर निर्धारित से अधिक मूल्य पर दवाई की बिक्री होती मिली। टीम ने दवाओं की खरीद-फरोख्त पर रोक लगाते हुए दवाओं को सील कर दिया। छापेमारी के दौरान अधिकांश मेडिकल स्टोर संचालक दुकानें बंद कर खिसक गए। 

छापामार कार्रवाई के बाद ड्रग इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने बताया कि आयुक्त खाद्य एवं सुरक्षा औषधि के निर्देश पर सहायक आयुक्त औषधि गुलशन सोरिया ने दवाई बिक्री की जांच को टीम गठित की। टीम में उनके अलावा शाहजहांपुर की ड्रग इंस्पेक्टर उर्मिला वर्मा, बरेली के नवनीत कुमार, बदायूं के पवन शाक्य शामिल थे। टीम ने शनिवार को पूरनपुर के मेडिकल स्टोरों पर छापा मारा। कार्रवाई में गुप्ता मेडिकल स्टोर, आनंद मेडिकल हाल पर दो दवाएं सरकार से निर्धारित मूल्य से अधिक पर बिक्री होना पाई गईं। उक्त दवाओं की खरीद-बिक्री पर रोक लगाते हुए उन्हें सील कर दिया गया। बताया कि कार्रवाई की संस्तुति कर रिपोर्ट खाद्य सुरक्षा एवं औषधि आयुक्त को रिपोर्ट भेजी जा रही है। दवा कंपनियों को नोटिस भी जारी किया जाएगा। कार्रवाई की भनक लगने पर जो मेडिकल स्टोर बंद पाए गए हैं, उनकी सूची तैयार की गई है। उनको नोटिस देकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed