{"_id":"6303b3c59c6af47a3f78b4cb","slug":"case-of-running-a-tiger-in-front-of-car-on-uttarakhand-border-went-viral-on-social-media","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit: उत्तराखंड सीमा पर कार से बाघ को दौड़ने का मामला सोशल मीडिया पर वायरल, वन्यजीव प्रेमी कर रहे ये मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit: उत्तराखंड सीमा पर कार से बाघ को दौड़ने का मामला सोशल मीडिया पर वायरल, वन्यजीव प्रेमी कर रहे ये मांग
Mon, 22 Aug 2022 10:20 PM IST
आकाश दुबे
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: आकाश दुबे
Updated Mon, 22 Aug 2022 10:20 PM IST
सार
वीडियो में कार सवार हॉर्न बजाते हुए स्पीड में बाघ का पीछा कर रहे हैं। बाघ सड़क किनारे दौड़ते हुए खेतों के रास्ते झाड़ियों की ओर जाता दिखाई दे रहा है। वीडियो अमरिया क्षेत्र के उत्तराखंड सीमा का बताया जा रहा है।
विज्ञापन
कार के आगे दौड़ता बाघ
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोशल मीडिया पर सोमवार शाम कार से बाघ को दौड़ाने का एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ है। वीडियो में कार सवार हॉर्न बजाते हुए स्पीड में बाघ का पीछा कर रहे हैं। बाघ सड़क किनारे दौड़ते हुए खेतों के रास्ते झाड़ियों की ओर जाता दिखाई दे रहा है। वीडियो अमरिया क्षेत्र के उत्तराखंड सीमा का बताया जा रहा है। हालांकि कुछ वन्यजीव प्रेमी वीडियो देखकर कार सवारों के खिलाफ कार्रवाई करने की भी मांग कर रहे हैं। उनका मानना है कि इस तरह से कार से बाघ को दौड़ाना गलत है। बाघ के हमलावर होने से खतरा बढ़ सकता है।
विज्ञापन
अमरिया और मझोला क्षेत्र में पिछले एक महीने से बाघ की सक्रियता देखी जा रही है। खेतों के अलावा मुख्य मार्ग पर भी बाघ को चहलकदमी करते हुए देखा गया है। वन विभाग की ओर से निगरानी के साथ एक स्थान पर चार कैमरे भी लगाए गए हैं। अमरिया और उत्तराखंड की सीमा में बसे करीब आठ गांवों के आसपास बाघ की मौजूदगी देखी जाती रही है। वन दरोगा सोनी सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो अमरिया उत्तराखंड सीमा का ही लग रहा है। मामले का संज्ञान लेकर निगरानी के साथ जांच पड़ताल कराई जा रही है।
विज्ञापन