फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Case of land resolved in Jehanabad, overhead tank will be built on selected land itself

Pilibhit News: पहले पति और अब इकलौते बेटे की मौत से टूट गईं बुजुर्ग लीलावती

Wed, 24 Jan 2024 11:18 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jan 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
Case of land resolved in Jehanabad, overhead tank will be built on selected land itself
मार्ग पर वाहनो को रोकते ग्रामीण । संवाद
कलीनगर। भालू के हमले में लालाराम की मौत की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर पहुंच गई। सब उसके स्वभाव को याद कर गमगीन दिखे। मां लीलावती तो बदहवास हो गई। इकलौते बेटे के शव से लिपटकर उसे पुकारती रहीं। बोली-तीन माह पहले पति और अब पुत्र भी छोड़कर चला गया। अब किसके सहारे जिएंगी। गांव की महिलाएं लीलावती को दिलासा देती रहीं। अंत में पोस्टमार्टम की कार्रवाई होती देख लीलावती ने शव को चूमकर पुलिस के सुपुर्द किया।
विज्ञापन

तीन माह पहले लालाराम के पिता राममूर्ति की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। परिवार इस गम को भुला भी नहीं पाया था कि अब बुजुर्ग लीलावती का इकलौता सहारा भी छिन गया। बेटे की मौत से लीलावती टूट गई हैं। लालाराम पांच बीघा जमीन पर खेती कर परिवार का भरण-पोषण कर रहा था। मां लीलावती ने बताया कि मंगलवार शाम लालाराम खाना खाकर घर से निकला था, लेकिन अगले दिन उन्हें उसकी मौत की मनहूस खबर सुनने को मिली। बेटे का खून से लथपथ शव देखा तो वह सुध-बुध खो बैठीं। परिजनों ने बताया कि लालाराम की करीब पांच साल पहले शादी हुई थी। कुछ समय रहने के बाद पत्नी छोड़कर चली गई थी।
विज्ञापन


पहले दूरी बनाए खड़े रहे अफसर, जाम लगने पर हरकत में आए

बुधवार सुबह नौ बजे घटना की जानकारी ग्रामीणों को लगी। इसके बाद वन विभाग अवगत कराया गया। ग्रामीणों का कहना है कि कुछ देर बाद बराही रेंजर अरुण मोहन जंगल सीमा पर पहुंचे। चंद ग्रामीणों से बातचीत कर घटना स्थल पर आने के बजाय जंगल के अंदर चले गए। अन्य कोई अफसर भी नहीं आया। शव के मार्ग पर रखकर जाम लगाने की जानकारी के बाद वन अफसर हरकत में आए। पहले बराही और महोफ रेंजर मौके पर पहुंचे। पीछे से ही सामाजिक वानिकी के रेंजर पीयूष मोहन श्रीवास्तव भी आ गए। ग्रामीणों ने तारफेसिंग कराने की बात भी कही। करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर नहीं मिले पगचिह्न, अफसर बोले- भालू का ही हमला

घटना स्थल पर जहां शव पड़ा था, उसके आसपास कहीं भी भालू के पगचिह्न नहीं मिले। हालांकि ग्रामीणों का कहना है कि इस क्षेत्र में भालू की अक्सर चहलकदमी बनी रहती है। शव देख भालू के ही हमला करने की बात कही जा रही है। बाद में ग्रामीणों से बातचीत करने पहुंचे रेंजर अरुण मोहन श्रीवास्तव ने भी भालू के हमले की बात कही।


भालू के हमले में ग्रामीण की मौत हुई है। ग्रामीणों से बातचीत कर मुआवजा का आश्वासन दिया गया। उच्च अफसरों को अवगत करा दिया गया है। - अरुण मोहन श्रीवास्तव रेंजर बराही

मार्ग पर वाहनो को रोकते ग्रामीण । संवाद

मार्ग पर वाहनो को रोकते ग्रामीण । संवाद

मार्ग पर वाहनो को रोकते ग्रामीण । संवाद

मार्ग पर वाहनो को रोकते ग्रामीण । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed