फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Car collides with bicycle and then bike, three people injured

Pilibhit News: कार की साइकिल फिर बाइक से टक्कर, तीन लोग घायल

Sun, 18 Aug 2024 12:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2024 12:12 AM IST
विज्ञापन
Car collides with bicycle and then bike, three people injured
हादसे के बाद सड़क किनारे खाई में गिरी कार। संवाद
अलापुर। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर सखानू के नजदीक एक कार की पहले साइकिल फिर बाइक से टक्कर हो गई। इसमें तीन लोग घायल हो गए। घायलों में एक की हालत गंभीर है। हादसे के बाद कार सड़क किनारे खाई में घुस गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

हादसा शनिवार सुबह 10:45 बजे हुआ। शाहजहांपुर जिले के कस्बा कलान निवासी अनुज प्रताप अपनी कार से बदायूं जा रहे थे। कस्बा सखानू के नजदीक उनकी कार साइकिल सवार सिराज अहमद सैफी फिर बाइक सवार मोहम्मद अकमल और शकील रजा से टकरा गई। तीनों लोग सखानू कस्बे के रहने वाले हैं। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। यह देखकर कई राहगीर मौके पर आ गए। उन्होंने घायलों को उठाकर सड़क किनारे बैठाया और पुलिस को सूचना दी। इससे पुलिस मौके पर पहुंच गई। तीनों घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया गया। इनमें साइकिल सवार की हालत चिंताजनक बनी हुई है। टक्कर लगने के बाद कार खाई में गिर गई।
विज्ञापन


बाइक की टक्कर से दुकानदार घायल
सैदपुर। कस्बे के मोहल्ला खांची निवासी अख्तर अली खान (52) शनिवार सुबह नगर पंचायत के पास नजदीक अपनी दुकान खोलने जा रहे थे। तभी सड़क पर एक नाबालिग बाइक चलाता हुआ पहुंचा। उसकी बाइक दुकानदार से टकरा गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद नाबालिग मौके से भाग गया। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed