फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Cane had stopped Gttuli So the movement will BKU

गन्ने की घटतौली बंद नहीं हुई तो भाकियू करेगी आंदोलन

Sat, 05 Dec 2015 11:33 PM IST
plibhit
plibhit Updated Sat, 05 Dec 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) की एक पंचायत मंडी समिति स्थित कृषक विश्राम गृह पर जिलाध्यक्ष सतविंदर सिंह काहलो की अध्यक्षता में हुई। बैठक में गन्ना घटतौली, खड़ी तौल और उतार न कराए जाने पर कड़ी नाराजगी जताई गई। बैठक में गन्ना घटतौली आदि बंद न होने पर उग्र आंदोलन करने का निर्णय लिया गया।

विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए भाकियू के जिलाध्यक्ष सतविंदर सिंह काहलो ने कहा कि गन्ना क्रय क्रेंद्रों पर गन्ना अधिकारी, चीनी मिल मालिकों व बांट माप निरीक्षक की मिलीभगत से बड़े पैमाने पर घटतौली हो रही है। किसानों के वाहनों से गन्ना उतरवाई का अवैध रूप से शुल्क लिया जा रहा है। जिले के दियोरिया क्षेत्र के दो गन्ना क्रय केंद्र शहर की एलएच शुगर मिल के पास थे, लेकिन इस बार बरखेड़ा बजाज हिंदुस्थान चीनी मिल ने अपने क्रय केंद्र लगाए हैं। जिससे क्षेत्रीय गन्ना किसानों में रोष है। किसान क्रय क्रेंदों का बहिष्कार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि घटतौली, खड़ी तौल, उतार के नाम पर की जा रही अवैध वसूली पर रोक न लगने और गन्ना तौल कर यदि फड़ पर न डाला गया तो गन्नाधिकारियों को ईंट का जवाब पत्थर से दिया जाएगा और उग्र आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाकियू क्रय केंद्रों पर छापेमारी भी करेगी। बैठक में बकाया गन्ना भुगतान शीघ्र दिलाने की मांग की गई। मंडल उपाध्यक्ष वेदप्रकाश शर्मा ने कहा कि अधिकांश किसानों को अभी तक गन्ना कलेंडर नहीं मिला है। जिससे किसानों को दिक्कत हो रही है। उन्होंने छोटे किसानों की पर्चियां शीघ्र जारी कराने की मांग की। बैठक में रामसनेहीलाल, परमजीत, वीरेंद्र कुमार शर्मा, कुंदनलाल गंगवार, जसवीर सिंह, गुरमीत सिंह, मुलायम सिंह चौहान आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed