{"_id":"56f6a5994f1c1ba20cf14fd7","slug":"by-dm-agriculture-building-inspection","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने किया कृषि भवन का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने किया कृषि भवन का निरीक्षण
ब्यूरो/ पीलीभीत।
Updated Sat, 26 Mar 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
कृषि भवन का निरीक्षण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और डीबीटी की ली जानकारी
डीएम मासूम अली सरवर ने शनिवार को दोपहर कृषि भवन का औचक निरीक्षण किया। यहां उन्होंने कृषकों के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और अनुदान की राशि कृषकों के खातों में भेजने की डीबीटी प्रक्रिया की जानकारी ली।
शनिवार को दोपहर के समय डीएम मासूम अली अपने चैंबर से उठने के बाद कलक्ट्रेट में ही स्थित कृषि भवन पहुंच गए। डीएम को अचानक कार्यालय में देख सभी हैरत में पड़ गए। यहां उन्होंने कृषि उपनिदेशक एके सिंह से विभागीय योजनाओं की जानकारी ली। उपनिदेशक ने डीएम को बताया कि किसानों को विभागीय योजनाओं का लाभ देेने के लिए उनका ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया जाता है। इस पर डीएम ने कंप्यूटर पर चल रही ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया देखी। इसके बाद उन्होंने कृषकों को अनुदान की धनराशि सीधे उनके खाते में भेजने को अपनाई जा रही डीबीटी (डायरेक्ट बेनीफिशरी ट्रांसफर) का काम देखा। इस बीच सिटी मजिस्ट्रेट जितेंद्र कुमार शर्मा भी कृषि भवन पहुंच गए और निरीक्षण में साथ रहे। कार्यालय की व्यवस्थाओं पर डीएम से संतोष जताया और उपनिदेशक की पीठ थपथपाकर उन्हें शाबासी भी दी।