{"_id":"5ee7a8818ebc3e42be64e0fb","slug":"businessman-protest-pilibhit-news-bly409388968","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक समान शुल्क न वसूलने पर व्यापारियों ने दी आंदोलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक समान शुल्क न वसूलने पर व्यापारियों ने दी आंदोलन की चेतावनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसलपुर। गल्ला आढ़ती संघ के पदाधिकारियों ने सोमवार को मंडी कार्यालय में सचिव प्रभात यादव को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन देकर आढ़तियों के लिए एक समान शुल्क व्यवस्था करने की मांग की। ऐसा न करने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी गई है।
व्यापारियों ने ज्ञापन में कहा कि नए शासनादेश के मुताबिक मंडी के अंदर व्यापार करने वाले व्यापारियों से मंडी शुल्क वसूला जाएगा और मंडी के बाहर के व्यापारियों से शुल्क नहीं। यह व्यापारियों के लिए दोहरी कर व्यवस्था लागू की गई है, जो गलत है। नियमानुसार सभी व्यापारियों के लिए एक ही तरह की शुल्क वसूली व्यवस्था होनी चाहिए। व्यापारियों ने चेतावनी दी कि मंडी शुल्क एक समान नहीं किया गया तो वह मंडी परिसर में सरकार की दोहरी कर वसूली नीति के विरेाध में बेमियादी आंदोलन शुरू करेंगे। ज्ञापन पर आढ़ती संघ के अध्यक्ष गंगाधर दुबे, मंत्री संजीत मित्तल, आफताब अहमद, वासुदेव गंगवार और विनोद गुप्ता के हस्ताक्षर हैं। संवाद