{"_id":"6877f235943b2ba79b076824","slug":"bus-fares-increased-due-to-route-diversion-trains-are-getting-crowded-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-139840-2025-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: रूट डायवर्जन में बसों का किराया बढ़ा, ट्रेनों पर उमड़ रही भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: रूट डायवर्जन में बसों का किराया बढ़ा, ट्रेनों पर उमड़ रही भीड़
Thu, 17 Jul 2025 12:10 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Thu, 17 Jul 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री। संवाद
- फोटो : दुर्घटना में घायल कल्लू।
पीलीभीत। सावन में कांवड़ यात्रा को लेकर रूट डायवर्जन किया गया है। दूरी बढ़ने से रोडवेज की बसों के किराये में भी बढ़ोतरी की गई है। इससे यात्रियों की जेब पर भी असर पड़ रहा है। रोडवेज बसों का किराया बढ़ने से ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ उमड़ रही है।
स्थानीय डिपो से दिल्ली, वाराणसी, कानपुर, लखनऊ सहित अन्य शहरों के लिए बसों का संचालन किया जा रहा है। सावन में होने वाली भीड़ को देखते हुए प्रशासनिक स्तर से कई शहरों में रूट बदला गया है। इससे बसों को अधिक दूरी करनी पड़ रही है। दिल्ली मार्ग पर करीब 31 रुपये किराया बढ़ाया गया है। लखनऊ मार्ग की बसों को भी गोला गोकर्णनाथ के करीब से दूसरे रास्तों से निकाला जा रहा है। रोडवेज बसों के किराये में वृद्धि होते ही लोगों ने ट्रेनों की ओर रुख किया है। यात्री लंबी दूरी जाने के लिए ट्रेन का सहारा ले रहे है। बुधवार को रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ नजर आई। ट्रेन के आते ही यात्री सीट पाने की होड़ में ट्रेन के साथ दौड़ते दिखे। वहीं टिकट काउंटर पर भी यात्रियों की भीड़ देखी गई।
बसों में 30 प्रतिशत घटी यात्रियों की संख्या
सबसे अधिक सवारी दिल्ली मार्ग पर ही निकलती है। ऐसे में सावन में रोडवेज बसों का किराया बढ़ने से इसका असर भी पड़ा है। दिल्ली जाने वाले मार्ग पर 20-30 प्रतिशत यात्रियों की संख्या में कमी आई है। वहीं स्थानीय मार्गाें पर इसका कोई खास असर नहीं पड़ा है।