फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   burnt effigies of Nepal government

एबीवीपी ने फूंका नेपाल सरकार का पुतला

Mon, 30 Nov 2015 11:36 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Mon, 30 Nov 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
burnt effigies of Nepal government
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं ने नेपाल में किताबों से
विज्ञापन
स्वामी विवेकानंद की जीवनी फाड़ने के विरोध में नारेबाजी कर नेपाल सरकार का पुतला फूंका।

विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक जीतू सूर्या के नेतृत्व में तमाम कार्यकर्ता सोमवार को वीर सावरकर भवन से नेपाल सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उपाधि कॉलेज गेट पर पहुंचे।

यहां कार्यकर्ताओं ने नेपाल में शिक्षकों द्वारा किताबों से स्वामी विवेकानंद की जीवनी फाडने के विरोध में नारेबाजी कर नेपाल सरकार का पुतला फूंका।

इस दौरान जिला संयोजक ने कहा कि युवाओं के मार्गदर्शक स्वामी विवेकानंद की जीवनी पुस्तकों से फाड़ना ओछी मानसिकता का परिचायक है। इससे देश के युवा आक्रोशित है। नेपाल सरकार का यदि यही रवैया रहा तो इसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। कहा कि इसके विरोध में पूरे देश में आंदोलन चलाया जाएगा।

पुतला दहन करने वालों में  रोहित कुमार, सुरजीत सिंह, अजय लोधी, सागर वशिष्ठ, रेशू, सचिन, अमन अवस्थी, सोन कुमार, धर्मपाल, अमन वाजपेई, प्रदीप राय, प्रदीप कुमार, सिद्धार्थ मिश्रा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed