{"_id":"5707e6b54f1c1b0a6dc81114","slug":"bullion-traders-the-strike-ended","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफा व्यापारियों की हड़ताल खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराफा व्यापारियों की हड़ताल खत्म
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
Updated Fri, 08 Apr 2016 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक्साइज ड्यूटी के विरोध में सराफा व्यापारियों की चल रही हड़ताल आपसी खींचतान के चलते समाप्त हो गई। हालांकि सराफा एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सभी की सहमति के बाद ही बाजार खुलने की बात कही है।
ऑल इंडिया सराफा एसोसिएशन के आहवान पर जिले में सराफा एसोसिएशन के बैनर तले एक मार्च से हड़ताल शुरू की गई थी। इसके चलते व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रख धरना प्रदर्शन किए। शहर के मोतीराम चौराहे पर व्यापारियों ने रोजाना धरना दिया। लगातार बंदी के बाद बृहस्पतिवार को जेपी रोड स्थित सराफा व्यापारियों ने अपनी दुकानें खोल दीं। दुकान खुलने की सूचना पर तमाम व्यापारी उनकी दुकानें पर पहुंच गए। बताते हैं कि यहां दुकान खोलने को लेकर आपस में जमकर खींचतान हुई। बाद में दुकानें बंद कर दी र्गइं। उधर, आज शुक्रवार को सुबह फिर से कुछ व्यापारियों ने अपनी दुकानें खोल दीं। सूचना पर व्यापारी फिर से पहुंचे, लेकिन दुकान खोलने वाले व्यापारी दुकानें बंद न करने की बात पर अड़ गए, जिसके बाद सराफा की अन्य दुकानें भी धीरे-धीरे खुल गईं।
उधर, सराफा एसोसिएशन के महामंत्री शैली अग्रवाल ने बताया कि बुधवार को बरेली में मीटिंग हुई थी, जिसमें केंद्र सरकार द्वारा एक्साइज से संबंधित करीब 75 फीसदी बातें मानने की जानकारी दी गई थी। इसके बाद उन्होंने बृहस्पतिवार को ही बाजार खोलने की सूचना दे दी थी। शुक्रवार को अधिकांश दुकानें खुल गई हैं। उन्होंने बताया कि सराफा व्यापारियों की एकजुटता के चलते ही यह सफलता मिली है। उन्होंने व्यापारियों से एकजुट रहने व हड़ताल में सहयोग करने पर आभार जताया।