फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Bullion traders The hunger strike began

सराफा व्यापारियों ने  शुरू की भूख हड़ताल

Mon, 21 Mar 2016 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Mon, 21 Mar 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
Bullion traders The hunger strike began
प्रदर्शन - फोटो : pilibhit, beureu
एक्साइज ड्यूटी के विरोध में सराफा व्यापारियों ने सोमवार से भूख हड़ताल शुरू कर दी। इस दौरान एक व्यापारी की हालत बिगड़ गई। उधर, जिले में 21वें दिन भी सराफा कारोबार ठप रहा।
विज्ञापन

सराफा एसोसिएशन के तत्वावधान में सराफा व्यापारियों ने मोतीराम चौराहे पर सोमवार से भूख हड़ताल शुरू कर दी। पहले दिन एसोसिएशन के महामंत्री शैली अग्रवाल, राकेश अग्रवाल माला वाले, नीरज अग्रवाल समेत पांच व्यापारी भूख हड़ताल पर बैठे। इस दौरान हुई सभा में अध्यक्ष जग्गोबाबू ने कहा कि सराफा व्यापारी एक्साइज ड्यूटी को किसी भी हालत में बर्दाश्त नही करेंगे। आंदोलन को और भी तेज किया जाएगा। उन्होंने जिले के सराफा व्यापारियों ने बंद का समर्थन करने की अपील की। उधर, धरना स्थल पर भूखहड़ताल पर बैठे व्यापारी राकेश अग्रवाल की शाम करीब चार बजे अचानक हालत बिगड़ गई। उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया, तब कहीं जाकर उनकी हालत में सुधार हुआ। महामंत्री ने बताया कि अब प्रतिदिन पांच-पांच व्यापारी भूख हड़ताल पर बैठेंगे। इस मौके पर रचित अग्रवाल, प्रयांश अग्रवाल, श्यामबाबू अग्रवाल, विदित अग्रवाल, ओमप्रकाश अग्रवाल, नीरज अग्रवाल, अजय गुप्ता, अचल रस्तोगी, राजीव अग्रवाल, साकेत अग्रवाल, त्रिलोक अग्रवाल, सुनील पटेल, संतोष कुमार, प्रदीप कुमार, विनोद रस्तोगी, रजनीश गुप्ता, सुशील गुप्ता, हिमांशु गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इधर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपकर सराफा व्यापारियों पर लगाए जा रही एक्साइज ड्यूटी को वापस लेने की मांग की। ज्ञापन सौंपने वालों में मंडल अध्यक्ष संदीप सक्सेना, राजीव अग्रवाल टीटी, नगर संयोजक गोविंद रस्तोगी, अमित मिश्रा, सोनू वर्मा, विशु वर्मा, सत्यपाल वर्मा आदि शमिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed