फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Bullion traders accused of grabbing the jewelery

सर्राफा कारोबारी पर जेवर हड़पने का आरोप

Fri, 06 Jan 2017 11:16 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Fri, 06 Jan 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
 शहर के एक सर्राफा कारोबारी पर जेवर हड़प लेने का आरोप है। कोर्ट के आदेश पर कोतवाली में कारोबारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मोहल्ला देश नगर गौढ़ी निवासी कासिम ने बताया कि उसने दस नबंबर 2014 को मोहल्ला आसफजान निवासी सर्राफा कारोबारी धर्मपाल रस्तोगी के यहां अपने जेवर गिरवी रखे थे। उसने सारा ब्याज भी अदा कर दिया। इसके बाद कई दिनों तक जेवर लौटाने के नाम पर आरोपी सर्राफ टालमटोल कर चक्कर लगवाता रहा।  25 अक्तूबर 2016 को आरोपी ने जेवर लौटाने से इंकार कर दिया। कोतवाली पुलिस से शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद पीड़ित ने कोर्ट की शरण ली। शहर कोतवाल मनोज कुमार ने बताया कि घटना की कोर्ट के आदेश पर सर्राफ धर्मपाल रस्तोगी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed