{"_id":"67993363073ddb2d4f02638c","slug":"bulldozers-ran-on-five-colonies-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-129773-2025-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: पांच कॉलोनियों पर चला बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: पांच कॉलोनियों पर चला बुलडोजर
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर और सटे इलाके में मानकों को ताक पर रखकर विकसित की जा रहीं कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त हो गया है। मंगलवार को सिटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में टीम ने पांच अवैध कॉलोनियों पर बनाई गई चहारदीवारी व अन्य निर्माण को जेसीबी से ध्वस्त करा दिया।
एसडीएम सदर की ओर से शहर और उसके आसपास विकसित की जा रही कॉलोनियों में मानकों की अनदेखी करने की रिपोर्ट डीएम को भेजी गई थी। मंगलवार को सिटी मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर के नेतृत्व में एसडीएम महिपाल सिंह समेत अन्य अधिकारियों ने शहर से सटे रुपपुर कमालू गांव में दो स्थानों पर कॉलोनी में कराए गए निर्माण कार्य को ध्वस्त करा दिया।
इसके बाद टीम ने बरहा गांव के निकट विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी में निर्माण ढहाया। शहर के मोहल्ला खकरा और गांधी स्टेडियम के पीछे भी विकसित की जा रही कॉलोनियों पर जेसीबी चली।सभी जगह नक्शा पास किए बिना ही कॉलोनियों को विकसित किया जा रहा था।
विज्ञापन
एसडीएम महिपाल सिंह ने बताया कि मानकों के विपरीत विकसित की जा रही कॉलोनियों पर कार्रवाई की गई।