फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   brother-in-law exploited the married woman in Pilibhit

Pilibhit News: खेत पर गया पति, कमरे में विवाहिता को सोता देख जेठ की डोली नीयत, कर दी हदें पार

Fri, 27 Jun 2025 12:21 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 27 Jun 2025 12:21 PM IST
सार

पीलीभीत के जहानाबाद क्षेत्र में विवाहिता से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। विवाहिता ने अपने जेठ पर आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
brother-in-law exploited the married woman in Pilibhit
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत के जहानाबाद क्षेत्र में शराब के आदी पति की प्रताड़ना से परेशान विवाहिता पर जेठ गलत नीयत रखने लगा। आरोप है कि पति की गैरमौजूदगी में जेठ ने घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। कोर्ट के आदेश पर जहानाबाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

विज्ञापन


जहानाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने जहानाबाद थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसकी शादी क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के साथ हुई। आरोप है कि पति शराब के नशे में उसके साथ आए दिन मारपीट करने लगा। बीच-बचाव में बच्चों को भी मारने-पीटने लगा। शराब का आदी होने के चलते पति घर का सामान भी ले जाकर बेचने लगा। आरोप है कि जेठ उसके ऊपर गलत नीयत रखने लगा। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर में भीषण सड़क हादसा: हाईवे पर खड़े लोगों को टैंकर ने रौंदा, तीन की मौत, चार गंभीर घायल
विज्ञापन
विज्ञापन


21 फरवरी 2025 की रात पति खेत पर गया था। वह बच्चों के साथ घर में सो रही थी। आरोप है कि रात करीब 11 बजे जेठ घर में घुस आया और तमंचा दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। शोर-शराबा करने पर आसपास के लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। कोर्ट के आदेश पर जहानाबाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। 

गला दबाकर पत्नी की हत्या की कोशिश 
शहर में अप्राकृतिक संबंध बनाने का विरोध करने पर विवाहिता को गला दबाकर मारने की कोशिश की गई। मासूम बच्ची को भी पति ने बेड पर फेंक दिया। विवाहिता को घायल अवस्था में जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया। मामले में कोतवाली पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवक ने कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसने अपनी बहन की शादी 18 मई 2024 को एक युवक के साथ की थी। आरोप है कि दहेज से नाखुश पति के साथ सास, ननद, ननद की पुत्री, पुत्र बहन के साथ मारपीट करने लगे। पुत्री के जन्म के बाद मारपीट का सिलसिला और बढ़ गया। आरोप है कि 24 जून को वह बहन को ससुराल छोड़कर आया। 

यह भी पढ़ें- UP: मां की नौकरी हड़पने के लिए किया खेल तो फंसा बेटा, मरने से 12 घंटे पहले बनवा लिया मौत का प्रमाणपत्र

कुछ समय बाद आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। परिजनों ने बहन की बच्ची को भी बेड पर फेंक दिया। पति ने जबरन अप्राकृतिक संबंध बनाने का प्रयास किया। विरोध करने पर मारपीट कर बहन का गला दबाकर हत्या की कोशिश की। कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed