फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   brother-in-law cut off woman ear in Pilibhit

Pilibhit News: विवाहिता का पति गया था बाहर, रात में देवर ने कर दी हद पार, विरोध पर काटा कान

Sun, 02 Jul 2023 04:56 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 02 Jul 2023 04:56 PM IST
सार

पीलीभीत में एक युवक की शर्मनाक करतूत सामने आई है। उसने अपनी भाभी से दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपी ने उसका कान काट लिया।

विज्ञापन
brother-in-law cut off woman ear in Pilibhit
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पीलीभीत में पति की गैरमौजूदगी में महिला से उसके देवर ने दुष्कर्म करने की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपी ने मुंह से महिला का कान काट लिया। पीड़ित महिला की ओर से मामले की पुलिस से शिकायत की है। हालांकि पुलिस तहरीर न मिलने की बात कह रही है।

विज्ञापन


बरखेड़ा कस्बे की विवाहिता ने आरोप लगाया है कि देवर उस पर गलत नजर रखता है। आए दिन उससे छेड़खानी करता रहता है। 30 जून को पति घर से बाहर गया था। वह घर में अकेली थी। इसी बीच रात लगभग नौ बजे देवर ने उसे पकड़ लिया और दुष्कर्म की कोशिश की। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- पति बना हैवान: मोबाइल न मिला तो पत्नी की मुंह से काटी नाक, जेब में रखकर भागा, महिला ने बयां की आपबीती
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विरोध करने पर पीटा 

विरोध करने पर आरोपी ने महिला की पिटाई कर दी। मुंह से उसका कान काट लिया, जिससे महिला लहूलुहान हो गई। घटना के बाद आरोपी देवर भाग गया। इस बीच महिला का पति आ गया। उसने महिला को बरखेड़ा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। 

पीड़ित महिला के पति ने घटना की शिकायत पुलिस से की है। वहीं थानाध्यक्ष मनोज कुमार का कहना है कि उन्हें तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed