{"_id":"62781334089db24a117e2435","slug":"broken-line-in-storm-transformer-fell-somewhere-supply-interrupted-pilibhit-news-bly484169224","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी में टूटी लाइन तो कहीं गिरा ट्रांसफार्मर, सप्लाई बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी में टूटी लाइन तो कहीं गिरा ट्रांसफार्मर, सप्लाई बाधित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। शनिवार रात आई आंधी में विद्युत सप्लाई व्यवस्था भी चरमरा गई। कई जगह लाइन के तार टूट गए तो कुछ जगह फॉल्ट हुए। असम चौराहे पर ट्रांसफार्मर पास के पेड़ पर गिर गया। पेड़ भी टूट गया। शहर के कई इलाकों में घंटे सप्लाई बाधित रही।
शनिवार रात को असम चौराहे पर ट्रांसफार्मर गिर जाने सेे क्षेत्र में दो घंटे बिजली सप्लाई बाधित हुई। रविवार सुबह ट्रांसफार्मर सही किया गया। हालांकि रात में वैकल्पिक व्यवस्था करके सप्लाई शुरू कराई गई थी। इसके अलावा बेनहर रोड पर फॉल्ट हुआ। दो घंटे सप्लाई बाधित हुई। गौरी शंकर मंदिर के पास भी फॉल्ट हुआ।
यहां भी एक घंटे सप्लाई ठप रही। शरीफ खां चौराहे पर तार टूट गया। शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में ज्यादा दिक्कत पेश आई। आसपास के फीडर से सप्लाई बंद की गई जो कई घंटे बाद शुरू हो सकी। जेई जहांगीर आलम ने बताया कि आंधी के चलते कुछ जगह फॉल्ट हुए थे उनको रात में ही ठीक करा दिया गया। असम चौराहा का ट्रांसफार्मर रविवार सुबह सही कराया गया। हालांकि वैकल्पिक व्यवस्था करके रात में ही सप्लाई शुरू करा दी थी।
विज्ञापन
बिजली चोरी करते 12 को पकड़ा, दर्ज कराया मुकदमा - एसडीओ जहानाबाद इंजीनियर मोहित गुप्ता के नेतृत्व में अवर अभियंता व विजिलेंस की संयुक्त टीम ने ग्राम बाकरगंज अजीत दांडी और सरदार नगर में बिजली चोरों को पकड़ा। इसमें कई कटिया चोर, मीटर बाईपास व ओवरलोडिंग करते हुए लोग पकड़े गए। सबसे ज्यादा सरदारनगर गांव के लोग पकड़े गए। बिजली चोरी में 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।