फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   break rules of corona guideline

मास्क न लगाने पर काटा चालान तो भड़क गए साथी लेखपाल, आंदोलन की चेतावनी

Fri, 26 Jun 2020 12:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2020 12:14 AM IST
विज्ञापन
break rules of corona guideline
बीसलपुर। मास्क लगाने की अनदेखी करने पर पुलिस ने एक लेखपाल का चालान कर दिया। इस पर तहसील के सभी लेखपाल भड़क गए। सभी ने मिलकर पुलिस की कार्रवाई का विरोध किया। लेखपालों ने डीएम को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा। इसमें चालान करने वाले पुलिसकर्मी पर कार्रवाई की मांग की गई। ऐसा न होने पर लेखपालों ने आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण को देखते हुए शासन-प्रशासन हर किसी से मास्क पहनने की अपील कर रहा है। इसे अनिवार्य करते हुए अनदेखी करने वालों पर कार्रवाई भी की जा रही है। बुधवार शाम बारह पत्थर चौराहा पर तहसील कार्यालय का लेखपाल मुकेश कुमार पुलिस की चेकिंग में बिना मास्क पहने पकड़ा गया। इस पर पुलिस ने उसका चालान कर दिया। दूसरे दिन इस कार्रवाई का पता लगते ही तहसील के समस्त लेखपाल एकजुट हो गए। अपने साथी लेखपाल पर हुई कार्रवाई के विरोध में पुलिस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे लेखपाल तहसील कार्यालय में जमा हुए। उन्होंने फोन पर तहसीलदार आशुतोष कुमार और एसडीएम चंद्रभानु सिंह को मामले की जानकारी दी। इसमें पुलिस पर चालान के दौरान अभद्रता करने का आरोप लगाया। लेखपाल ने कहा कि वह मास्क लगाए थे, फिर भी पुलिस ने मास्क न लगाने के आरोप में चालान कर दिया। पुलिस ने उनकी बाइक छीनकर कोतवाली पहुंचा दी। फिर सभी लेखपालों ने नायब तहसीलदार मोहम्मद असलम अंसारी को डीएम को संबोधित ज्ञापन देकर दोषी पुलिकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

सीओ बोले- गलत आरोप लगा रहे लेखपाल
कोतवाली पुलिस ने मेरी मौजूदगी में ही लेखपाल को बिना मास्क पकड़ने के बाद कार्रवाई की थी। किसी तरह की अभद्रता लेखपाल से नहीं हुई है। यहां तक कि लेखपाल ने पुलिस को अपना परिचय भी नहीं दिया। उस पर बाइक के कागजात भी नहीं थे। वह खुद नाराज होकर बाइक छोड़ चला गया था। तभी पुलिस बाइक कोतवाली ले आई थी। आरोप गलत हैं। - लल्लन सिंह, सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed