{"_id":"5eadb5428ebc3e90b0146084","slug":"board-exam-copy-checking-pilibhit-news-bly4046129143","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो मूल्यांकन केंद्रों पर जांची जाएगी 169107 उत्तर पुस्तिकाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो मूल्यांकन केंद्रों पर जांची जाएगी 169107 उत्तर पुस्तिकाएं
विज्ञापन
पीलीभीत। हाईस्कूल और इंटर बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पांच मई से पुन: प्रारंभ होगा। शासन से दिशानिर्देश मिलने के बाद इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। ड्रमंड इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन प्रारंभ होगा।
जीजीआईसी की प्रधानाचार्या अनीता सिंह ने बताया कि केंद्र पर कुल 96220 उत्तर पुस्तिकाएं प्राप्त हुई थीं। इसमें 1276 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कर लिया गया था। ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ओपी गंगवार ने बताया कि केंद्र पर 79277 उत्तर पुस्तिकाएं प्राप्त हुई थीं। इनमें 5114 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा हो चुका है। पांच मई को जीजीआईसी कॉलेज में 94944 और ड्रमंड कॉलेज में 74163 कांपियों का मूल्यांकन कार्य किया जाएगा। डीआईओएस संतप्रकाश ने बताया कि शासन के आदेश के अनुसार केंद्र प्रभारियों को सूचित कर दिया गया है। मूल्यांकन केंद्रों को सैनिटाइज कर दिया गया है।