फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Blood donation camp tomorrow, you also become a part of virtue by donating blood

Pilibhit News: रक्दान शिविर कल, आप भी रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी

Tue, 25 Jul 2023 12:05 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Tue, 25 Jul 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Blood donation camp tomorrow, you also become a part of virtue by donating blood
पीलीभीत। कारगिल दिवस पर बुधवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसमें कोई भी स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर दूसरों का जीवन बचाने के पुण्य का भागी बन सकता है।
विज्ञापन

अस्पतालों में भर्ती बहुत से मरीज ऐसे होते हैं, जिनका जीवन बचाने के लिए खून की जरूरत पड़ती है। इसकी पूर्ति करने के लिए महादानी आगे आकर अपना रक्त देते हैं। रक्त का कोई विकल्प नहीं है। रोगियों को समय पर खून मिल जाए तो उनका जीवन बच जाता है। सबसे अधिक परेशानी तब होती है, जब मरीज के साथ कोई रक्तदाता नहीं होता है। उनका जीवन महादानियों के रक्त से ही बचाया जाता है।
विज्ञापन

लोगों से रक्तदान ऐसे जरूरतमंद मरीजों के जीवन की रक्षा के लिए ही कराया जाता है। एक व्यक्ति का एक यूनिट रक्त चार लोगों की जान बचा सकता है। अधिक से अधिक लोग जरूरतमंदों की मदद के लिए रक्तदान कर सकें, इसी उद्देश्य को लेकर 26 जुलाई को कारगिल दिवस के मौके पर अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से जिला अस्पताल के ब्लडबैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. रमाकांत सागर का कहना है कि कोई भी स्वस्थ व्यक्ति साल में चार बार रक्तदान कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed