{"_id":"67f564a42b8a648382034324","slug":"blocking-the-road-by-placing-the-dead-body-proved-costly-report-filed-against-six-named-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-133796-2025-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: मार्ग पर शव रखकर जाम लगाना पड़ा महंगा, छह नामजद पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: मार्ग पर शव रखकर जाम लगाना पड़ा महंगा, छह नामजद पर रिपोर्ट
Tue, 08 Apr 2025 11:32 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Tue, 08 Apr 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
गजरौला(पीलीभीत)। सड़क हादसे के बाद मार्ग पर शव रखकर जाम लगाने के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। मुकदमा गजरौला थाने के दरोगा ने लिखाया। इसमें छह नामजद समेत अज्ञात लोग शामिल हैं। रिपोर्ट में दो घंटे तक जाम की वजह से राहगीरों और एंबुलेंस के फंसे रहने का जिक्र किया गया है।
गजरौला थाने में तैनात दरोगा मनोज कुमार यादव ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि छह अप्रैल को विभागीय कार्य के चलते हमराह के साथ क्षेत्र में निकले थे। तभी सूचना मिली कि माधोटांडा मार्ग पर ढेरम मडरिया गांव की सीमा में मंदिर के पास बाइक और कार में टक्कर हो गई। इसमें बाइक सवार एक की मौत हो गई। कुछ लोग घायल हैं।
इसपर वह शाम करीब 6:50 बजे मौके पर पहुंचे तो बाइक सवार महेंद्र पाल और घनश्याम निवासी ढेरम मडरिया व कार चालक गजेंद्र कुमार यादव से हादसा होने की बात सामने आई। इसमें बाइक चालक महेंद्र पाल की मौत हो गई। घायल बाइक सवार घनश्याम और कार चालक गजेंद्र कुमार को जिला अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
इस दौरान ढेरम मडरिया गांव निवासी जसपाल, मिथलेश, जगदीश, अशोक, नेतराम व अजय कुमार ने अन्य लोगों के साथ मिलकर मृतक के शव को पीलीभीत-माधोटांडा मार्ग के बीच में रखकर यातायात बाधित कर दिया। समझाने पर भी वे लोग नहीं मानें। सूचना पर आला अफसरों के अलावा सुनगढ़ी, माधोटांडा समेत कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। अफसरों के समझाने पर भी लोग नहीं मानें और करीब दो घंटे तक हाईवे बाधित रखा। इससे राहगीरों के अलावा गंभीर अवस्था के मरीज भी यातायात बाधित होने के कारण एंबुलेंस में फंसे रहे। थाना प्रभारी जगदीप सिंह मलिक ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।