फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Block Education Officer After two laps school

खंड शिक्षा अधिकारी  दो-दो स्कूल लेंगे गोद

Fri, 24 Jun 2016 11:17 PM IST
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 24 Jun 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
 परिषदीय स्कूलों की शैक्षिक गुणवत्ता निखारने के लिए अब जिले के सभी खंड शिक्षा अधिकारी अपने ब्लाक के दो-दो स्कूलों को गोद लेंगे। शिक्षा निदेशक बेसिक ने गोद लिए गए स्कूलों की सूची पांच जुलाई तक भेजने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों की निरंतर गिरती जा रही शैक्षिक गुणवत्ता को दुरुस्त करने के मकसद से शासन ने गत वर्ष शिक्षा अधिकारियों द्वारा स्कूलों को गोद लेने के निर्देश दिए थे, जिसमें एडी बेसिक से लेकर सह समन्वयकों तक को दो-दो परिषदीय स्कूलों को गोद लेने को निर्देशित किया था। उस दौरान जिले के करीब 74 स्कूलों की चयन सूची शासन को भेजी गई थी, लेकिन इसमें इसमें कोई खास दिलचस्पी नहीं ली गई।
विज्ञापन

उधर, अब शिक्षा निदेशक बेसिक दिनेश बाबू शर्मा ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को अपने विकासखंड के एक-एक प्राथमिक व एक-एक उच्च प्राथमिक स्कूल को गोद लेने के निर्देश दिए हैं। बीएसए को जारी आदेश में कहा गया कि सभी खंड शिक्षा अधिकारी अपने ब्लाक के गोद लिए गए स्कूलों की सूची 30 जून तक बीएसए को उपलब्ध करा दें। बीएसए जिले में गोद लिए गए सभी स्कूलों सूची को पांच जुलाई तक मेल कर दें। उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारियों से स्वयं स्कूलों का निरीक्षण कर उनकी निरीक्षण रिपोर्ट निर्धारित प्रपत्र पर भरकर 15 जुलाई तक विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध कराने को निर्देशित किया है। बीएसए को माह अगस्त, अक्टूबर व दिसंबर में उक्त विद्यालयों का निरीक्षण कर उनकी प्रगति रिपोर्ट वेबसाइट पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शासनादेश की जानकारी है, लेकिन अभी प्राप्त नहीं हुआ है। शासनादेश प्राप्त हातेे ही उसका निर्देशानुसार अनुपालन किया जाएगा।
- उमेश गौतम, प्रभारी बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed