{"_id":"63027adf9a57d81141242686","slug":"bku-workers-staged-a-sit-in-on-the-arrest-of-tikait-pilibhit-news-bly4950653107","type":"story","status":"publish","title_hn":"राकेश टिकैत की गिरफ्तारी की सूचना पर सुनगढ़ी थाने में भाकियू कार्यकर्ताओं ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राकेश टिकैत की गिरफ्तारी की सूचना पर सुनगढ़ी थाने में भाकियू कार्यकर्ताओं ने दिया धरना
विज्ञापन
सुनगढ़ी थाने में धरना देते भाकियू पदाधिकारी। संवाद
- फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत को दिल्ली पुलिस ने गाजीपुर बॉर्डर पर गिरफ्तार कर लिया था। इसकी भनक लगते ही तमाम कार्यकर्ता सुनगढ़ी थाना परिसर पहुंचकर धरना देने लगे। पुलिस द्वारा टिकैत को छोड़ने की जानकारी मिलने पर धरना समाप्त किया गया।
बरेली मंडल के मंडल अध्यक्ष सतविंदर सिंह काहलो के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया गया। कहलो ने बताया कि राष्ट्रीय प्रवक्ता रविवार को दोपहर में दिल्ली के जंतर-मंतर पर हो रहे धरना-प्रदर्शन में शामिल होने के लिए जा रहे थे। गाजीपुर बॉर्डर पर दिल्ली पुलिस ने उनको गिरफ्तार कर लिया। इसकी जानकारी मिलते ही उनकी रिहाई की मांग को लेकर साढ़े तीन बजे तमाम कार्यकर्ताओं के साथ सुनगढ़ी थाने में धरना शुरू किया था। करीब एक घंटे बाद राकेश टिकैत को दिल्ली पुलिस ने छोड़ दिया था। इस पर धरना खुद समाप्त कर दिया गया।
समस्याओं को लेकर आईजी को भेजा ज्ञापन
बरखेड़ा थाने की किसानों की समस्याओं को लेकर आईजी जोन बरेली व एसपी पीलीभीत को ज्ञापन दिया गया। इसमें 24 अगस्त तक समस्या का समाधान नहीं होने पर 25 अगस्त से मंडल अध्यक्ष सतविंदर सिंह काहलों की अध्यक्षता में मंडल स्तरीय महापंचायत थाना बरखेड़ा में की जाएगी। मंडल के सभी जिलाध्यक्षों को 25 अगस्त को सुबह 11 बजे बरखेड़ा थाने में किसानों और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को लेकर पहुंचने की अपील की गई है।