फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   BKU gave memorandum demanding construction of road

Pilibhit News: भाकियू ने ज्ञापन देकर की सड़क बनवाने की मांग

Tue, 05 Dec 2023 01:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 05 Dec 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
BKU gave memorandum demanding construction of road
पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपते भाकियू नेता। स्रोत - भाकियू
आती है किसानों और स्कूल जाने वाले बच्चों को दिक्कत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने तहसील अध्यक्ष विक्रमजीत सिंह के नेतृत्व में अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग को सोमवार को ग्राम पंचायत मल्लपुर खजुरिया से मुस्तफाबाद तक सड़क बनवाने के संबंध में ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में कहा गया है कि जमुनिया से मुस्तफाबाद मार्ग तक लगभग 4 किलोमीटर तक सड़क बनी हुई है। जबकि ग्राम मल्लपुर खजुरिया से लगभग 2 किलोमीटर मुस्तफाबाद तक की सड़क नहीं बनी हुई है। जिससे विभिन्न गांवों के किसानों व स्कूली बच्चों व पर्यटकों को काफी परेशानी होती है।
विज्ञापन

इस सड़क मार्ग से किसानों के कृषि यंत्रों के आने-जाने में भी समस्या आती है। ज्ञापन में मांग की गई है कि ग्राम पंचायत मल्लपुर खजुरिया से मुस्तफाबाद तक उक्त सड़क मार्ग लोक निर्माण विभाग द्वारा अविलंब बनवाई जाए। इस दौरान जिला महामंत्री दिनेश कुमार, गुरुमुख सिंह, साहब सिंह, अनूप सिंह, निशान सिंह, सुच्चा सिंह, बेनीराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed