फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   BKU burnt sugarcane in protest against price increase

Pilibhit News: मूल्य वृद्धि न किए जाने के विरोध मेें भाकियू ने फूंका गन्ना

Wed, 17 Jan 2024 10:59 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jan 2024 10:59 PM IST
विज्ञापन
BKU burnt sugarcane in protest against price increase
पूरनपुर में पुलिस चौकी के सामने प्रदर्शन कर गन्ना जलाते भाकियू कार्यकर्ता । संवाद
पूरनपुर। भाकियू (अराजनीतिक) का रेलवे के अंडरपास रास्तों पर जलभराव के विरोध में रेलवे स्टेशन परिसर में चल रहा बेमियादी धरना प्रदर्शन बुधवार को पांचवें दिन भी जारी रहा। धरनास्थल पर विभिन्न समस्याओं पर चर्चा के बाद गन्ना मूल्य वृद्धि न किए जाने के विरोध में स्टेशन चौराहा पुलिस चौकी के सामने प्रदर्शन कर गन्ना जलाया। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा।
विज्ञापन

धरनास्थल पर हुई सभा में कहा गया कि रेलवे के अंडरपास रास्तों में भीषण ठंड में लोग जलभराव से आवागमन करने को मजबूर हैं। विरोध पर निर्दोष किसानों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई, जिसे बर्दास्त नहीं किया जाएगा। छुट्टा पशु, जंगली जानवरों के हमले से किसानों की मौत और गन्ना मूल्य वृद्धि न होने पर रोष जताया गया। किसानों ने धरनास्थल से गन्ना की अर्थी निकालकर स्टेशन चौराहा पर पुलिस चौकी के सामने पहुंचकर प्रदर्शन कर उसे जलाया।
विज्ञापन

इसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार अभिषेक तिवारी को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि प्राकृतिक आपदा और बीमारी से गन्ने का उत्पादन कम होने से चीनी मिलों और कोल्हू, क्रसर पर प्राइसवार छिड़ी है। क्रसर पर 400 रुपये प्रति क्विंटल गन्ना खरीदा जा रहा है। किसान गन्ना मूल्य घोषित न होने पर असमंजस में है। पंजाब में 391 रुपये प्रति क्विंटल, हरियाणा में 385 रुपये प्रति क्विंटल गन्ना मूल्य घोषित किया गया है। ज्ञापन में कहा गया कि पिछले साल चीनी 32 रुपये प्रति किलोग्राम, शीरा तीन सौ रुपये प्रति क्विंटल, बैगास डेढ़ सौ रुपये प्रति क्विंटल था। इस साल चीनी 42 रुपये, शीरा 13सौ रुपये, बैगास 300 रुपये बिक रहा है। गन्ना से बनने वाले सभी उत्पादन के मूल्य बढ़े है। ज्ञापन में साढ़े चार सौ रुपये प्रति क्विंटल गन्ना मूल्य घोषित करने की मांग की गई। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष मंजीत सिंह, दिनेश कुमार, कलवंत सिंह, विक्रमजीत सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed