फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   BJP workers rejoice over victory in Bihar, distribute sweets

Pilibhit News: बिहार में जीत पर खुशी से झूमे भाजपाई, बांटी मिठाई

Fri, 14 Nov 2025 11:38 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 14 Nov 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
BJP workers rejoice over victory in Bihar, distribute sweets
पीलीभीत। बिहार में एनडीए की प्रचंंड जीत का जश्न शहर से लेकर कस्बों तक दिखा। भाजपाइयों ने मिठाई बांटी और ढोल-नगाड़े बजाकर खुशी का इजहार किया। भाजपा कार्यालय और गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार के जन सहयोग कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी छुड़ाकर जश्न मनाया।
विज्ञापन

जैसे ही एनडीए की बढ़त 200 के पार पहुंची जन सहयोग कार्यालय पर मौजूद पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ (ब्रज क्षेत्र) विजय सिंह गंगवार, सरदार पटेल जयंती के प्रवासी कासगंज के पूर्व जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष गोकिल मौर्य, रेखा सिंह परिहार, सुषमा देवी, जिला महामंत्री दिनेश पटेल, लेखराज भारती, जिला मंत्री संजीव मोहन, मंगली प्रसाद, स्वत्रंत देव मीडिया प्रभारी, सुमित गंगवार आदि ने सभी को जीत की बधाई दी।
विज्ञापन


फोटो :
पूरनपुर। भाजपाइयों ने कार्यालय में बिहार विधानसभा चुनाव में मिली जीत पर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया। इसमें विधायक बाबूराम के साथ ही अपूर्व सिंह, भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य ऋतुराज पासवान, महादेव गाईन, महेश यादव, अरविंद सिंह, प्रेमराज वर्मा, सुनील शर्मा आदि शामिल रहे। इसके अलावा नगर के अन्य स्थानों पर एकत्र हुए भाजपाइयों ने बिहार की जीत पर जश्न मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन




बीसलपुर। बिहार में एनडीए की जीत पर नगर की मोहल्ला दुबे के कुछ लोगों ने शिव मंदिर में जाकर पूजा अर्चना की और प्रसाद चढ़ाया। कार्यक्रम में व्यापार फैंस क्लब की जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार गुप्ता, विमलेश गुप्ता, रविता गुप्ता, सरोजिनी मिश्रा, जय देवी, सुनीता गुप्ता , सुषमा कश्यप, भूरी पाठक और रामपाल गुप्ता शामिल रहे। संवाद

बिलसंडा। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की जीत पर खुशी जताते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर में जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने ढोल के साथ नाचते झूमते हुए लड्डू बांटे। सराफा मंडी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटाखे जलाकर और एक-दूसरे को मिठाई खिलाई। इस दौरान राजीव गुप्ता, सुमित गुप्ता, सतनाम सिंह गौरव पटेल, संजीव मौर्या, विक्रम गंगवार, अंकित गुप्ता, सुशांत गुप्ता समेत कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।


फोटो:
मुख्यमंंत्री से मिले गन्ना राज्यमंत्री, बिहार के नतीजों पर दी बधाई
गन्ना राज्यमंत्री संजय गंगवार ने शुक्रवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। बिहार में एनडीए की ऐतिहासिक जीत सुनिश्चित होने पर बधाई दी। राज्यमंत्री ने मुख्यमंत्री को जनपद के विकास कार्यों के बारे में अवगत कराया। जिले में जिन कार्यों को कराए जाने की आवश्यकता है, उनकी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed