{"_id":"620f4f79f45b1557503cc0b1","slug":"bjp-mp-varun-gandhi-raised-issues-of-common-people-in-debt-said-system-is-great-corrupt-expected-strong-action-from-the-strong-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीलीभीत: वरुण गांधी ने कर्ज में डूबे आम लोगों के दर्द को उठाते हुए व्यवस्था को बताया महाभ्रष्ट, 'मजबूत' सरकार से मजबूत कार्रवाई की अपेक्षा की ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीलीभीत: वरुण गांधी ने कर्ज में डूबे आम लोगों के दर्द को उठाते हुए व्यवस्था को बताया महाभ्रष्ट, 'मजबूत' सरकार से मजबूत कार्रवाई की अपेक्षा की
Fri, 18 Feb 2022 01:19 PM IST
सुशील कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, पीलीभीत
अमर उजाला ब्यूरो, पीलीभीत
Published by: सुशील कुमार
Updated Fri, 18 Feb 2022 01:19 PM IST
सार
वरुण गांधी ने शुक्रवार को ट्वीट करते हुए विजय माल्या के नाम के साथ 9 हजार करोड़, नीरव मोदी 14 हजार करोड़ और ऋषि अग्रवाल 23 हजार करोड़ रुपये का उल्लेख किया।
विज्ञापन
वरुण गांधी
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
पीलीभीत से भाजपा सांसद वरुण गांधी ने एक बार फिर मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट कर व्यवस्था को महाभ्रष्ट करार दिया है। इस बार उन्होंने कर्ज में डूबे आम लोगों के दर्द को उठाया है। साथ ही मजबूत सरकार से मजबूत कार्रवाई की अपेक्षा की है।
विज्ञापन
वरुण गांधी ने शुक्रवार को ट्वीट करते हुए विजय माल्या के नाम के साथ 9 हजार करोड़, नीरव मोदी 14 हजार करोड़ और ऋषि अग्रवाल 23 हजार करोड़ रुपये का उल्लेख किया। साथ मे लिखा कि जब कर्ज के बोझ तले दब कर देश में रोज 14 लोग आत्महत्या कर रहे हैं, तब ऐसे धन पशुओं का जीवन वैभव चरम पर है। इस महाभ्रष्ट व्यवस्था पर एक ‘मजबूत सरकार’ से ‘मजबूत कार्रवाई’ की अपेक्षा की जाती है। सांसद के ट्वीट को लोग री-ट्वीट कर रहे हैं। उनके द्वारा उठाए गए मुद्दे पर बहस छिड़ी हुई है।
विज्ञापन