फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   BJP MLA taunt on protest of villagers outside his residence in Pilibhit

Pilibhit: आवास के बाहर तीन दिन से धरना प्रदर्शन कर रहे ग्रामीण, भाजपा विधायक बोले- मेरे लिए सौभाग्य की बात

Thu, 23 Nov 2023 06:31 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 23 Nov 2023 06:31 PM IST
सार

गांव पुरैना के पास देवहा नदी पर पुल बनवाने की मांग को लेकर कई ग्रामीण तीन दिन से विधायक आवास के बाहर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। भाजपा विधायक ने धरना प्रदर्शन के पीछे राजनीतिक साजिश बताया। उन्होंने प्रदर्शनकारी ग्रामीणों पर तंज भी कसा। 

विज्ञापन
BJP MLA taunt on protest of villagers outside his residence in Pilibhit
विधायक आवास के बाहर बैठे प्रदर्शनकारी ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत के बीसलपुर में भाजपा विधायक विवेक वर्मा के आवास के सामने ग्रामीणों का धरना बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। विधायक लखनऊ में है। धरने को लेकर लखनऊ से फोन पर विधायक ने बताया कि उनके आवास के बाहर तीन दिनों से ग्रामीणों का धरना चल रहा है। यह उनके लिए बड़े सौभाग्य की बात है।

विज्ञापन


विधायक ने कहा कि धरना देने वालों में 75 फीसदी बरेली जिले और 25 फीसदी लोग पीलीभीत जिले के हैं। ग्रामीणों ने उनके आवास के बाहर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर उनका राजनीतिक कद बढ़ा दिया है। उनके मान सम्मान, पहचान और महानता में लोगों ने चार चांद लगा दिए हैं। मैं इन लोगों का दिल से आभारी हूं।
विज्ञापन


अधिकारियों को बताया चोर 
विधायक ने कहा कि मैं उन नेताओं और अधिकारियों का भी शुक्र गुजार हूं, जिन्होंने इन ग्रामीणों को बरगलाकर उनके आवास के बाहर धरने पर बैठाया है। विधायक ने कहा कि षड्यंत्र रचने वाले नेता और अधिकारी यदि खुलकर ग्रामीणों का समर्थन करें तो उन्हें और अधिक खुशी होगी। ये नेता और अधिकारी चोरों की तरह ग्रामीणों का समर्थन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ेंBareilly: नशे की गोलियां देकर पत्नी करती थी ऐसा काम, रात में अचानक टूटी पति की नींद तो रह गया हैरान
 

विधायक ने यह भी बताया कि उन्होंने पूर्व में ही गांव पुरैना के पास देवहा नदी पर पुल बनवाने का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया है। एस्टीमेट भी चला गया है। पुल स्वीकृत होने की प्रक्रिया काफी लंबी है। इसमें कुछ समय लगता है। 

इसलिए धरना प्रदर्शन कर रहे ग्रामीण 
बता दें कि गांव पुरैना के पास देवहा नदी का पुल बनवाने की मांग को लेकर पुरैना क्षेत्र के आधा दर्जन गांवों के लोग विधायक आवास के सामने 21 नवंबर से धरना दे रहे हैं। तीसरे दिन धरने पर बैठे लोगों को पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने के मकसद से पालिका प्रशासन ने धरना स्थल पर ही पानी का टैंकर खड़ा करा दिया। आंदोलन का नेतृत्व कर रहे भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष सौरभ भारतीय ने बताया कि शुक्रवार से धरने को क्रमिक अनशन में बदल दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed