फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   bjp mla baburam paswan upset due to power cut said we could not sleep whole night

भाजपा विधायक का ऑडियो वायरल: बिजली कटौती पर बोले- जेनरेटर गर्म होकर हो गया बंद, पूरी रात नहीं सो पाए हम

Wed, 15 Jun 2022 05:56 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 15 Jun 2022 05:56 AM IST
सार

पूरनपुर में दो दिन से बिजली आपूर्ति का हाल खराब है। चौबीस घंटे में आठ-दस घंटे ही आपूर्ति मिल रही है। बिजली आपूर्ति बाधित होने पर अपना दर्द कहने के लिए जब एक व्यक्ति ने विधायक बाबूराम पासवान को कॉल की। इस दौरान विधायक ने अपना दर्द सुनाना शुरू कर दिया। 

विज्ञापन
bjp mla baburam paswan upset due to power cut said we could not sleep whole night
बिजली संकट। - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

 प्रदेश में चल रहे बिजली संकट पर पूरनपुर से भाजपा विधायक बाबूराम पासवान का ऑडियो वायरल हो रहा है। इसमें वह बिजली संकट से खुद पीड़ित दिखाई दे रहे हैं। अपना दर्द भी सुना रहे हैं। उनका कहना है कि बिजली न मिलने पर वह पूरी रात नहीं सो पाए क्योंकि जो जेनरेटर था वह भी गर्म होकर बंद हो गया। 

विज्ञापन


पूरनपुर में दो दिन से बिजली आपूर्ति का हाल खराब है। चौबीस घंटे में आठ-दस घंटे ही आपूर्ति मिल रही है। बिजली आपूर्ति बाधित होने पर अपना दर्द कहने के लिए जब एक व्यक्ति ने विधायक बाबूराम पासवान को कॉल की। तब विधायक ने कहा- क्या बताएं, लखनऊ और मुरादाबाद से बिजली ट्रिप कर रही है।
विज्ञापन


फोन करने वाले व्यक्ति ने कहा कि बार बार की ट्रिपिंग और कटौती से नींद खराब हो रही है। सुबह चार बजे सो पाए। इस बात को सुनकर विधायक बोले- मैंने रात में जेनरेटर चलवाकर सोने का प्रयास किया लेकिन जेनरेटर भी गर्म होकर बंद हो गया और वह पूरी रात नहीं सो पाए। जब फोन करने वाले व्यक्ति ने कहा कि बिजली की ऊपर से कटौती ठीक है लेकिन स्थानीय स्तर पर भी फाल्ट हैं। इस पर विधायक ने कहा कि वह देखेंगे, कहीं कोई संविदा कर्मचारी तो नहीं शैतानी कर रहे। बिजली समस्या का समाधान कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में विधायक बाबूराम पासवान से बात की गई तो उन्होंने बातचीत होने की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि तार टूटने पर आपूर्ति बाधित होने की जानकारी उन्होंने दी थी लेकिन वह बात ऑडियो में नहीं है। दूसरी बातें सुनाई पड़ रही हैं। वैसे भी बातचीत में उन्होंने कोई गलत बात नहीं कही है। इसे वायरल क्यों किया गया, समझ नहीं पा रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed