फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   BJP members were on the second day Also played a formality

भाजपाइयों ने दूसरे दिन  भी निभाई औपचारिकता

Sat, 09 Jul 2016 11:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Sat, 09 Jul 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
BJP members were on the second day Also played a formality
प्रदर्शन - फोटो : pilibhit, beureu
प्रांतीय आह्वान पर थानों पर प्रदर्शन के नाम पर भाजपाइयों ने दूसरे दिन भी औपचारिकता निभाई। शनिवार को हुए इस प्रदर्शन में प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं की संख्या में तो कुछ इजाफा जरूर हुआ, लेकिन थाने पहुंचकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने चंद मिनट का प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपकर अपने कर्तव्यों की इतिश्री कर ली। प्रांतीय आह्वान के बावजूद इस कार्यक्रम में भी गुटबाजी नजर आई। 
विज्ञापन

पुलिस उत्पीड़न के खिलाफ भाजपा प्रदेश हाईकमान ने तीन दिवसीय कार्यक्रम जारी किया था। इसके तहत विभिन्न थानों के बाहर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपे जाने हैं। दूसरे दिन शनिवार को शहर में भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेश गंगवार के नेतृत्व में भाजपाई सदर कोतवाली पहुंचे। यहां पुलिस और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद प्रभारी कोतवाल को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपने वालों में जिलाध्यक्ष के साथ प्रदीप नारंग, संजीव मोहन अग्रवाल, मान सिंह राठौर, राघवेंद्रनाथ, तुलाराम लोधी, पंकज तिवारी, अतुल गोयल, मोहित गंगवार, मुकेश गुप्ता, सईद अहमद, नरेंद्र तिवारी, सहित कई लोग थे।
विज्ञापन

जहानाबाद। सदर कोतवाली के बाद जिलाध्यक्ष जहानाबाद पहुंचे। यहां दीपक अग्रवाल के नेतृत्व में एसओ को ज्ञापन सौंपा गया। इसमें बद्री प्रसाद, अमोध मिश्रा, अंकित अग्निहोत्री, रमेश चंद्र, सेामपाल, मोहन स्वरूप, भगवानदास, रामकुमार, हरप्रसाद, चंद्रसेन, राममूर्ति गंगवार, धीरेंद्र कुमार, राम गुप्ता, संजय गंगवार, हरीश कुमार सहित कई लोग थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरनपुर। प्रांतीय आह्वान पर भाजपा के एक गुट ने शनिवार को कोतवाली पहुंचकर एसएसआई राजकुमार भारद्वाज को ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा गया कि चैन स्नैचिंग, चोरी, डकैती, भूमि पर अवैध कब्जे, अवैध वसूली आदि की घटनाएं बेतहाशा बढ़ रही हैं। प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपने वालों अशोक राजा, महेश चंद्र मिश्र, नीशू प्रधान, अखिलेश शर्मा, अनुराग मिश्रा, अनुराग अग्निहोत्री, नितिन वर्मा, दीपक मनचंदा, रोहित मिश्रा, अनिल दीक्षित, राजेश कुमार, गौरव पांडेय, जंग बहादुर, सुरेश चंद्र आजाद, जमुना प्रसाद, रामचंद्र राठौर, त्रिभुवन शर्मा, जितेंद्र शर्मा आदि थे। 

न्यूरिया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने किशनलाल राजपूत के नेतृत्व में थाने पहुंचकर पुलिस उत्पीडन और प्रदेश में गुंडाराज के खिलाफ प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। इसमें आदित्य प्रकाश, राहुल शर्मा, डालचंद्र, दीपक जिंदल, रामकुमार, अरविंद कुमार, दीपक गुप्ता, नरेश कुमार सहित कई लोग थे। इसके अलावा अमरिया व दियूरिया कोतवाली में भी भाजपाइयों ने प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed