फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   BJP leader Hemraj Verma also took nomination papers in Pilibhit

लोकसभा चुनाव: पीलीभीत से वरुण का कटा टिकट, जितिन बने प्रत्याशी, भाजपा नेता हेमराज वर्मा ने भी लिया नामांकन

Tue, 26 Mar 2024 02:20 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 26 Mar 2024 02:20 PM IST
सार

हेमराज वर्मा पीलीभीत से चुनाव लड़ने के लिए भाजपा में टिकट की दावेदारी कर रहे थे, लेकिन भाजपा ने जितिन प्रसाद को प्रत्याशी बनाया है। मंगलवार को हेमराज की ओर से नामांकन खरीदा गया है, जिससे कयासबाजी शुरू हो गई है। 

विज्ञापन
BJP leader Hemraj Verma also took nomination papers in Pilibhit
भाजपा नेता हेमराज वर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव को लेकर पीलीभीत में सियासी उठापटक मची है। भाजपा ने वरुण गांधी का टिकट काटकर यूपी के पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद को प्रत्याशी बनाया है। वरुण गांधी के चुनाव लड़ने पर असमंजस बरकरार है। इस बीच भाजपा नेता हेमराज वर्मा ने मंगलवार को नामांकन पत्र खरीदा है। इससे उनके चुनाव लड़ने की चर्चा शुरू हो गई है।     

विज्ञापन


नगर निकाय चुनाव में सपा छोड़ भाजपा में शामिल हुए पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा लोकसभा चुनाव में पार्टी से टिकट लेने की होड़ में थे। कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद का टिकट फाइनल होने पर उनको झटका लगा है। ऐसे में मंगलवार को हेमराज ने नामांकन पत्र लिया है। उन्होंने बुधवार को अपने आवास गांव टाह में चुनाव को लेकर आपात बैठक बुलाई है। हेमराज वर्मा के नामांकन पत्र लेने से चुनावी गलियारा में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। 

विज्ञापन

हेमराज वर्मा का सियासी सफर 
हेमराज वर्मा 22 साल की उम्र में साधन सहकारी समिति के संचालक चुने गए थे। यहीं से उनकी राजनीति की यात्रा शुरू हुई। इसके बाद वर्ष 2000 से 2005 तक ग्राम प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष रहे। वर्ष 2007 में पीलीभीत सदर क्षेत्र से पहली बार विधानसभा का चुनाव बसपा से लड़ा और तीसरे स्थान पर रहे।

वर्ष 2012 में समाजवादी पार्टी से बरखेड़ा विधानसभा से चुनाव लड़ा और विधायक चुने गए। 2015 में अखिलेश यादव की सरकार में खाद्य एवं रसद विभाग में राज्यमंत्री बनाए गए। वर्ष 2019 में समाजवादी पार्टी से पीलीभीत लोकसभा क्षेत्र के उम्मीदवार रहे और दूसरा स्थान प्राप्त किया। 

Lok Sabha Elections: क्या वरुण गांधी छोड़ देंगे पीलीभीत का मैदान? कल नामांकन का आखिरी दिन

वर्ष 2022 में बरखेड़ा विधानसभा क्षेत्र से सपा के उम्मीदवार रहे और 71000 मत प्राप्तकर दूसरा स्थान प्राप्त किया। चुनाव में हार के बाद भारतीय जनता पार्टी के कुछ नेताओं के संपर्क में आए हेमराज वर्मा बुधवार को भाजपा में शामिल हो गए थे। इस बार वह पीलीभीत से टिकट की दावेदारी कर रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed