{"_id":"591b2a914f1c1be764f232e9","slug":"bjp-district-president-s-petrol-pump-including-two-cut-offs-seals","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा जिलाध्यक्ष के पेट्रोलपंप समेत दो पर मिली घटतौली, सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा जिलाध्यक्ष के पेट्रोलपंप समेत दो पर मिली घटतौली, सील
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Tue, 16 May 2017 10:06 PM IST
विज्ञापन
भाजपा जिलाध्यक्ष के पेट्रोलपंप समेत दो पर मिली घटतौली, सील
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शासन के निर्देश पर चल रहे पेट्रोलपंपों के चेकिंग अभियान के तहत मंगलवार को सिटी मजिस्ट्रेट राजितराम प्रजापति के नेतृत्व में टीम ने छह पेट्रोल पंपों पर छापामारी की। इसमें भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेश गंगवार के पेट्रोल पंप समेत दो पेट्रोल पंपों पर घटतौली पाई गई। दोनों पेट्रोलपंपों की मशीन को सील कर दिया गया है। सिटी मजिस्ट्रेट राजितराम प्रजापति के नेतृत्व में टीम ने मंगलवार सुबह टनकपुर हाईवे स्थित यूनिवर्सल पेट्रालपंप पर जांच की। यहां सभी मशीनें जांच में सही पाई गईं। इसके बाद टीम ने डीएम आवास के सामने स्थित राज ऑटो मोबाइल्स, अमरिया बस स्टैंड के समीप यूनिवर्सल पेट्रोलपंप की दूसरी ब्रांच व मंडी समिति गेट के सामने स्थित रिलायंस ऑटो का निरीक्षण किया। टीम द्वारा इन सभी पेट्रोलपंप की मशीनों की गहनता से जांच की गई, लेकिन कोई गड़बड़ी नहीं मिली। इसके अलावा टीम ने पीलीभीत-बरेली रोड स्थित पीलीभीत सर्विस स्टेशन का निरीक्षण किया। टीम ने यहां एक मशीन में घटतौली पकड़ ली। इसी रोड पर स्थित भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेश गंगवार के किसान ऑटो मोबाइल की भी सभी मशीनों की जांच की गई। सिटी मजिस्ट्रेट के मुताबिक यहां जांच के दौरान तीन मशीनों में मेजरमेंट ठीक नहीं पाया गया। टीम ने इसे घटतौली मानते हुए दोनों पेट्रोल पंपों की मशीनों की सील कर दिया।सिटी मजिस्ट्रेट राजितराम प्रजापति ने बताया कि चेकिंग अभियान के तहत छह पेट्रोल पंपों की जांच की गई थी। चार पेट्रोलपंप ठीक पाए गए। जबकि दो पेट्रोल पंपों पर घटतौली पाई गई है। इनको सील किया गया है। टीम में अतिरिक्त मजिस्ट्रेट सूरज यादव, जिला पूर्ति अधिकारी रमन मिश्रा, एआरओ रितेश चंद्रा, बांटमाप निरीक्षक बीके जिज्ञासु, इंडियन आयल के एरिया सेल्स मैनेजर अश्वनी यादव आदि शामिल रहे।
जांच के दौरान मेजरमेंट में 10 एमएल की कमी पाई गई है। इसके लिए पंप मालिक नहीं बल्कि बांट-माप विभाग के वह अधिकारी हैं जो स्वयं प्रत्येक एक से दो माह के अंतराल पर पेट्रोल पंप की मशीनों के मेजरमेंट की जांच करने के बाद सील लगाते हैं और सही मात्रा का प्रमाणपत्र देते हैं।जांच के दौरान विभाग की ओर से लगाई गई सील भी जस की तस मिली है। ऐसे में पंप मालिक की कहीं से कोई गलती नहीं है।
सुरेश गंगवार, जिलाध्यक्ष भाजपा
विज्ञापन
जांच के दौरान मेजरमेंट में 10 एमएल की कमी पाई गई है। इसके लिए पंप मालिक नहीं बल्कि बांट-माप विभाग के वह अधिकारी हैं जो स्वयं प्रत्येक एक से दो माह के अंतराल पर पेट्रोल पंप की मशीनों के मेजरमेंट की जांच करने के बाद सील लगाते हैं और सही मात्रा का प्रमाणपत्र देते हैं।जांच के दौरान विभाग की ओर से लगाई गई सील भी जस की तस मिली है। ऐसे में पंप मालिक की कहीं से कोई गलती नहीं है।
विज्ञापन
सुरेश गंगवार, जिलाध्यक्ष भाजपा