{"_id":"579a43444f1c1b356521e12b","slug":"bjp-called-multinationals-are-endangering-freedom","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा बहुराष्ट्रीय कंपनियों को बुलाकर खतरे में डाल रही आजादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा बहुराष्ट्रीय कंपनियों को बुलाकर खतरे में डाल रही आजादी
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jul 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाकपा माले के संस्थापक और महासचिव रहे चारू मजूमदार का 45वां शहीदी दिवस कार्यकर्ताओं ने संकल्प दिवस के रूप में मनाया।
शहर की बल्लभनगर कॉलोनी स्थिरत भाकपा माले कार्यालय पर बृहस्पतिवार को हुए कार्यक्रम में वरिष्ठ माले नेता अलाउद्दीन शास्त्री समेत कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चारू मजूमदार के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान शास्त्री ने कहा कि भाजपा बहुराष्ट्रीय कंपनियों को दावत देकर देश की आजादी खतरे में डाल रही है। इस व्यवस्था के खिलाफ भाकपा माले का संघर्ष जारी रहेगा और यही कामरेड चारू को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। देवाशीष राय ने कहा कि कामरेड चारू का सपना था कि देश में मजदूरों और किसानों का राज हो। इसी के चलते उन्होंने बड़े माफियाओं के खिलाफ आंदोलन छेड़ा था। इसके बाद ही यूपी, आंध्रप्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब आदि में गरीब किसानों और मजदूरों को जमीनें बांटी गई, लेकिन आज मोदी राज में किसानों को कुचलकर फिर से देश की संपत्ति और संप्रभुता को विदेशियों के हवाले करने की कोशिश हो रही है। इस मौके पर देवीदयाल, प्रहलाद, छुन्नू, जितेंद्र, धर्मेंद्र पांडेय, सईद खां, मदनलाल, रामभरोसे, गोपाल मिश्र आदि मौजूद रहे।