{"_id":"64a70d6458c18967990d2604","slug":"bisalpurs-station-road-became-worse-due-to-rain-pilibhit-news-c-121-1-sbly1029-660-2023-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: बारिश से और बदहाल हो गया बीसलपुर का स्टेशन रोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: बारिश से और बदहाल हो गया बीसलपुर का स्टेशन रोड
Fri, 07 Jul 2023 12:22 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Fri, 07 Jul 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
बीसलपुर का बदहाल मालगोदाम रोड। संवाद
बीसलपुर। स्टेशन के सामने से गुजरने वाले रोड बारिश में और बदहाल हो गया है। सड़क के गहरे गड्ढों में बारिश का पानी भर जाने से लोगों को आवागमन में खासी दिक्कत हो रही है। ओ दिन हादसे भी हो रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।
इस रोड की कई दशक से मरम्मत नहीं कराई गई है। नगर के लोगों के अलावा तीन गावों के लोगों का भी इसी मार्ग से नगर में आना-जाना होता है। मरम्मत के अभाव में रोड खस्ताहाल हो गई है। गड्ढों में बारिश का पानी भरा हुआ है। इस वजह से आवागमन प्रभावित हो रहा है। सर्वाधिक दिक्कत महिलाओं और बच्चों को होती है।
तमाम शिकायतों के बावजूद अधिकारी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। इससे लोगों में नाराजगी है। इस बाबत उपजिलाधिकारी संदीप यादव ने बताया कि यदि प्रभावित लोग उन्हें इस संबंध में प्रार्थना पत्र देंगे तो वह उसे सड़क का निर्माण कराने की संस्तुति के साथ संबंधित विभाग को भेज देंगे।