फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Bike rider dies in accident

Pilibhit News: हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

Wed, 01 Jan 2025 12:12 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 01 Jan 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies in accident
मृतक विनोद मांझी।
गजरौला। पूरनपुर-पीलीभीत हाईवे पर गजरौला क्षेत्र में दो बाइकों की टक्कर के बाद सड़क पर गिरे गांव पिपरिया माझी निवासी विनोद माझी (35) पुत्र गोपाल माझी को एक वाहन ने चपेट में ले लिया। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना गजरौला क्षेत्र के गांव पिपरिया माझी निवासी विनोद माझी देर शाम बाइक पर बैठकर गजरौला से गांव के लिए लौट रहे थे। पूरनपुर-पीलीभीत हाईवे पर गजरौला क्षेत्र में पिपरिया कॉलोनी के निकट हाईवे पर उनकी बाइक दूसरी बाइक की चपेट में आ गई। हादसे में चंदिया हजारा निवासी आकाश कुमार भी घायल हो गया।
विज्ञापन

टक्कर के बाद सड़क पर गिरे विनोद को पीलीभीत की ओर से आ रहे अज्ञात वाहन ने चपेट में ले लिया। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। लोगों ने घायल आकाश को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। जिला अस्पताल में भर्ती आकाश की हालत गंभीर है। थाना प्रभारी जगदीप सिंह मलिक ने बताया कि टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर ग्रामीण घायल
बीसलपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव परासी रामकिशन निवासी चंद्रपाल सड़क हादसे में घायल हो गए। जिला अस्पताल में उनका उपचार चल रहा है। परिजनों ने बताया कि सोमवार को देर रात चंद्रपाल कस्बा से घर लौट रहे थे। रास्ते में गांव जसौली के पास आगे चल रही गन्ना भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed