फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   bike rider dies due to bull collision

सांड़ की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Thu, 07 Oct 2021 01:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
bike rider dies due to bull collision
पीलीभीत। बहन की ससुराल से घर वापस लौट रहे बाइक सवार की मार्ग पर आए सांड़ से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में घायल बाइक सवार को राहगीरों की मदद से माधोटांडा सीएचसी लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे में बाइक के पीछे बैठे व्यक्ति को भी चोटें आई।
विज्ञापन

पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव टांडा छत्रपति निवासी धर्मपाल (30) पुत्र बालकराम मंगलवार को गांव के ही अपने साढ़ू सुनील के साथ बाइक से अपनी बहन के ससुराल माधोटांडा क्षेत्र मैनाकोट गांव में आए थे। बहन के ससुर की पूर्व में हुई मौत का मंगलवार को दशवां संस्कार था। साढ़ू सुनील ने बताया कि कार्यक्रम में शामिल होने के बाद देर रात दोनों घर के लिए वापस लौट रहे थे। इसी दौरान माधोटांडा खटीमा मार्ग पर मढ़ी चौराहे के निकट अचानक एक सांड़ मार्ग पर आ गया। बाइक सांड़ से टकरा गई। हादसे में धर्मपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्हें भी चोट आई। हादसे की सूचना मिलने के बाद मैनाकोट चौकी इंचार्ज सुभाष कुमार मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतक के परिवार उसके अलावा पत्नी, एक पुत्र और दो पुत्री शामिल है। थाना प्रभारी गौरव बिश्नोई ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed