फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Bike collided with a trolley parked on the roadside, six year old innocent died

Pilibhit News: सड़क किनारे खड़ी ट्राॅली से टकराई बाइक, छह वर्षीय मासूम की मौत

Tue, 19 Aug 2025 12:16 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Tue, 19 Aug 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Bike collided with a trolley parked on the roadside, six year old innocent died
जहानाबाद। थाना क्षेत्र में सड़क किनारे खड़ी ट्राॅली और अतिक्रमण ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। सामने से आई गाड़ी को बचाने के प्रयास में बाइक ट्राॅली से टकरा गई। इसमें छह वर्षीय मासूम की मौत हो गई, जबकि मां और बहन गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बरेली के सीबीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम हसनपुर निवासी कड़ेराम ने जहानाबाद पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रविवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे उनके साढ़ू रीतराम अपनी पत्नी पूनम और विशाल कुमारी (12) व अभिषेक (6) को अपने घर ग्राम चांद डांडी से शाही रेलवे स्टेशन छोड़ने बाइक से जा रहे थे।
विज्ञापन

इसी दौरान जहानाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम बेनीपुर निवासी कुंदनलाल ने सड़क पर ट्राॅली खड़ी कर रखी थी। सामने से आ रही गाड़ी को बचाने के चलते बाइक ट्राॅली से टकरा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में पूनम और दोनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को तुरंत शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान छह वर्षीय अभिषेक की मौत हो गई।

परिजनों का आरोप है कि जिस स्थान पर हादसा हुआ है, वहां कुंदनलाल ने सड़क किनारे लकड़ियां रखकर अतिक्रमण कर रखा है। इससे सड़क संकरी हो गई थी और यह हादसा हुआ।
पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed