फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Bihar kabaddi team won Mari

कबड्डी में हिसार की टीम ने मारी बाजी 

Tue, 04 Oct 2016 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हजारा।
अमर उजाला ब्यूरो हजारा। Updated Tue, 04 Oct 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
Bihar kabaddi team won Mari
खेलकूद - फोटो : अमर उजाला
बुजुर्गों की दौड़ में हरविंदर सिंह जीते
विज्ञापन

विधायक पीतमराम ने बांटे पुरस्कार

खालसा क्लब के तत्वावधान में चल रही दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को पुरस्कार वितरण के साथ समापन हो गया। कबड्डी में हिसार की टीम ने बाजी मारी।
 ट्रांस शारदा क्षेत्र के कबीरगंज के पंजाब फार्म में चल रहे खेलकूद में दूसरे दिन भी विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। बालक वर्ग की ऊंची कूद में  हीरालाल, इश्मन, जयकांत, बालिका वर्ग में अनुष्का, मंजू, ज्योति, दस से 15 वर्ष आयु वर्ग में गुरदीप, उत्कर्ष, सिमरनजीत, ओपन ऊंची कूद में अरुन, नौसर अली, सुखदेव सिंह, लंबी कूद बालिका वर्ग में मंजू, ज्योति, संगीता ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। बुजुर्गों की सौ मीटर दौड़ में हरविंदर सिंह ने प्रथम जबकि गुरमेल सिंह और रामबहादुर ने क्रमश: द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग की सौ मीटर दौड़ में मंजू, ज्योति, संगीता, रोटी बनाने की 11 से 15 वर्ष आयु वर्ग की प्रतियोगिता में सिमरन कौर, अपर्णा, जसप्रीत, पांच से छह वर्ष आयु वर्ग में अमनप्रीत कौर, मंदीप कौर, जसदीप कौर, बोरा रेस बालक वर्ग में जयराज, प्रतिपाल, अमरप्रीत, बालिका वर्ग में मंजू, ज्योति, अनुष्का, पगड़ी बांधना में प्रभजोत सिंह, मनिंदर सिंह, जगप्रीत सिंह ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान पाया। 
विज्ञापन

कबड्डी में मिरी पीरी खालसा एकेडमी हिसार विजेता और बाबा बूढ़ा सिंह संतू नगला पंजाब की टीम उपविजेता रही। इससे पूर्व मंजर हिदुंस्तानी और ज्योति ने बुलेट बाइक से तमाम हैरतअंगेज कारनामे दिखाए। इसके अलावा रस्साकशी, फुटबाल आदि प्रतियोगिताएं भी र्हुइं। समापन पर विधायक पीतमराम ने क्लब की ओर से कबड्डी की विजेता टीम को 51 हजार और उपविजेता टीम को 21 हजार का नकद पुरस्कार दिया। बाकी विजेता खिलाड़ियों को भी पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर सपा नेता जरनैल सिंह जैली, गुरपाल सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य परमिंदर सिंह, प्रधान हरजिंदर सिंह, इकबाल सिंह, बलजीत सिंह, एसओ जसपाल सिंह ग्वाल, गुरदीप सिंह, सोनू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed