फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Bhakiyu staged a sit-in protest over various problems and also submitted a memorandum

Pilibhit News: विभिन्न समस्याओं को लेकर भाकियू का धरना, ज्ञापन भी सौंपा

Mon, 25 Nov 2024 11:17 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
Bhakiyu staged a sit-in protest over various problems and also submitted a memorandum
अमरिया तहसील में एसडीएम को ज्ञापन सौपते भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता।संवाद
अमरिया। क्षेत्र की समस्याओं को लेकर बुधवार को भाकियू (भानू गुट) के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर में एक दिवसीय धरना दिया। इसके बाद पांच सूत्री मांगों को लेकर ज्ञापन एसडीएम मयंक गोस्वामी को सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया है कि बाढ़ पीड़ितों को पट्टा दिया गया था, लेकिन तहसील प्रशासन ने अब तक कब्जा नहीं दिलाया है। इन्हें जल्द कब्जा दिलाया जाए।
इसके अलावा ग्राम नवादा दास में चक मार्ग की नाप के संबंध में समस्या का समाधान कराने। अंश निर्धारण चकबंदी के मूल कागजों के हिसाब से कराने। तहसील अमरिया की प्रत्येक सहकारी समिति में डीएपी, एनपीके की किल्लत को दूर करने की मांग की गई। ज्ञापन देने वालों में भजनलाल क्रोधी, ओमकार सिंह, डोरी लाल, बाबूराम, नंद किशोर राठौर, रामगोपाल प्रजापति आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed