फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Bhagyafal

ग्रहों के सेनापति मंगल आज वक्री होकर मीन राशि में करेंगे प्रवेश...चलेंगे टेढ़ी चाल

Sun, 04 Oct 2020 06:13 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2020 06:13 PM IST
विज्ञापन
Bhagyafal
पीलीभीत। ग्रहों के सेनापति मंगल आज से एक बार फिर बदलाव की ओर हैं। वह अपनी ही राशि मेष राशि से वक्री होकर चार अक्तूबर को मीन राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इससे पहले 16 अगस्त को क्रूर ग्रह माने जाने वाले मंगल ने बृहस्पति की राशि मीन से निकलकर अपनी राशि मेष में प्रवेश किया था। फिर 10 सितंबर को अपनी ही राशि मेष में वक्री चाल से चलना शुरू किया। अब इसी चाल से मंगल 48 दिनों के लिए वापस मीन राशि में जा रहे हैं। मंगल ग्रह को किसी व्यक्ति के साहस, बहादुरी और वीरता से जोड़कर देखा जाता है।
विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य पंडित विनय कुमार दीक्षित के अनुसार मंगल के मीन राशि में जाने से मेष राशि के जातकों को छोड़कर बाकी राशियों के जातकों के जीवन पर कुछ न कुछ जरूर प्रभाव पड़ेगा। अधिकांश राशियों में मंगल नकारात्मक प्रभाव ही डालेंगे। इसलिए आने वाले दिनों में इन राशियों के जातकों को सतर्क रहने की जरूरत है। किस राशि के जातकों पर क्या प्रभाव पड़ेगा। किस तरह की सावधानी बरतने की जरूरत है। इसे संक्षिप्त रूप से इस तरह समझा जा सकता है।
विज्ञापन

मेष राशि-
इस राशि के जातकों की सेहत पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। सेहतमंद खाना लें और सावधानी बरतें। जिन लोगों ने लोन के लिए अप्लाई किया है, उन्हें सफलता मिलेगी। जो किसी के साथ रिलेशनशिप में हैं और शादी करना चाहते हैं, उन्हें इंतजार करने की जरूरत है। अविवाहित शादी की प्लानिंग अभी टाल दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

वृष राशि-
मंगल के प्रभाव से पार्टनर से संबंधों में सुधार होगा। साझेदारों से रिश्ते बेहतर होंगे। इस वक्त भोग विलास की चीजों को खरीदने में धन खर्च करेंगे। प्राणायाम और योग को दिनचर्या में शामिल करें। उससे न सिर्फ फिट रहेंगे बल्कि आपको एनर्जी भी पूरी मिलेगी।
मिथुन राशि-
कार्यक्षेत्र में आपके प्रदर्शन में सुधार होगा। अपने काम से संतुष्ट नहीं हैं, तो सब कुछ समय पर छोड़ दें। मंगल का वक्री होना इसमें आपकी मदद करेगा। सहयोगियों के साथ स्नेहपूर्ण व्यवहार रखें। जो रिलेशनशिप में हैं, वह अपनी भावनाओं का इजहार कर सकते हैं, उन्हें सफलता मिलेगी।
कर्क राशि-
जिंदगी के इस दौर में मंगल के प्रभाव से आपका काफी कुछ बदलने वाला है। नौकरी में स्थानांतरण हो सकता है। अपनों के साथ सौम्यता से बात करें। आपकी कड़वी बात उनका मन दुखा सकती है। शब्दों के चयन में सावधानी बरतें, नहीं तो परेशानी आपको ही होगी। स्वास्थ्य की परेशानी आ सकती है।
सिंह राशि-
रुपये-पैसों के मामले में सचेत रहने की जरूरत है। नहीं तो बजट गड़बड़ा सकता है। उसमें नुकसान झेलना पड़ेगा। मंगल के प्रभाव से दांपत्य जीवन में जीवनसाथी से दूरियां बढ़ सकती हैं। पार्टनर के साथ समय बिताएं। मौसम में बदलाव से सेहत गड़बड़ा सकती है। उसमें मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।
कन्या राशि-
मंगल के प्रभाव से रिलेशनशिप में बुरे दौर का सामना करना पड़ेगा। धैर्य रखकर सही वक्त आने का इंतजार करें। आप जिससे प्रेम करते हैं और उससे शादी करना चाहते हैं, रिलेशनशिप को अगले मुकाम तक ले जाएं। आर्थिक मामलों में सफलता नहीं मिल पाएगी। निवेश की योजना टाल दें, वरना नुकसान हो सकता है।
तुला और वृश्चिक राशि-
पार्टनर से रिश्ते बनाए रखने में मेहनत करनी पड़ेगी। गलतफहमी या झगड़ा न करें। दांपत्य जीवन में परेशानियां बढ़ सकती हैं। आप पार्टनर के साथ बैठकर सारी बातों को समझ लें। विदेश जाने के बारे में सोच रहे हैं, तो इंतजार करने की जरूरत है। मेहनत से देर में सफलता मिलेगी।
धनु राशि-
प्रमोशन और इंक्रीमेंट के मामले में इंतजार करना होगा। मन लगाकर काम करें। ग्रहों की स्थिति बदलने पर सफलता मिलेगी। बिजनस पार्टनर से तनातनी बढ़ सकती है। बेहतर होगा कि किसी भी बहस को टाल दें। शादीशुदा दंपती को भी सलाह दी जाती है कि किसी मुद्दे पर लंबी बहस से बचना ही हितकर है।
मकर राशि-
इस राशि जातक अपने कार्यक्षेत्र में ऊर्जा और पॉजिटिविटी फील करेंगे। चुनौती लेते हुए किसी भी स्थिति का सामना करने को तैयार रहें। ग्रहों की अनुकूल स्थिति लाभ का आभास करवाएगी। इस वक्त आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता मिलेगी। कम दूरी की यात्रा हितकर है।
कुंभ राशि-
भावनाओं पर काबू में रखने की जरूरत है। परिवार से बात करने में सावधानी बरतें। बोलने से पहले शब्दों पर ध्यान दें। घरेलू मामलों में मतभेद हो सकते हैं। सेहत से जुड़ी पुरानी समस्याएं फिर से शुरू हो सकती हैं। आप स्वास्थ्य के मामले में किसी बात की अनदेखी न करें। हेल्दी डाइट लें।

मीन राशि-
व्यापार में पार्टनर के साथ झगड़े बढ़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में भी सहयोगियों से अपेक्षानुरूप सहयोग नहीं मिलेगा। अपने में आत्मविश्वास रखकर काम करना होगा। खुद के प्रयास से ही सफलता मिलेगी। शादीशुदा जातकों को इस वक्त अपने गुस्से और भावनाओं पर काबू रखने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed