फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Best Practices for the best life essential

श्रेष्ठ जीवन के लिए श्रेष्ठ आचरण आवश्यक

Thu, 03 Mar 2016 11:24 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Thu, 03 Mar 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
 आर्यसमाज के तत्वावधान में बृहस्पतिवार से ऋषि बोधोत्सव का देवयज्ञ के साथ शुभारंभ हो गया।
विज्ञापन

शहर के स्टेशन रोड स्थित आर्यसमाज मंदिर में शुरू हुए पांच दिवसीय बोधोत्सव के तहत देवयज्ञ हुआ। इसमें यजमान स्वदेश भसीन और मुनींद्रपाल सिंह ने सपत्नीक आहुतियां दीं। बदायूं से आए आचार्य संजीव रूप ने कहा कि जब तक व्यक्ति ईश्वर का भजन करता रहेगा, तब तक उसे पाप नहीं लगेगा। दूसरे शब्दों में भजन संसार में कर्तव्यबोध कराने वाला होना चाहिए, न कि व्यक्तिपरक। जयपुर से आए वैदिक प्रवक्ता आचार्य उषर्बुध ने मनुष्य की आंतरिक और वाह्य संरचना का विश्लेषण करते हुए पांच बिंदुओं पर प्रकाश डाला। कहा, मनुष्य का शरीर धर्म का प्रमुख साधन है। शरीर के अंदर इंद्रियों के शक्तिशाली होने और उनके ठीक प्रकार के कार्य करने के पीछे उसका मन ही है। मन की संकल्पशक्ति के कारण ही जीवों में श्रेष्ठ कहा जाता है। मन की ऊर्जा के ठीक दशा में काम करने से ही मनुष्य उन्नति के शिखर तक पहुंचता है। मन के ठीक दिशा में कार्य करने को ही यज्ञ कहा जाता है। जीवन को श्रेष्ठ बनाने के लिए श्रेष्ठ आचरण अति आवश्यक है। आचरण विचारों से बनता है। इस मौके पर अध्यक्ष तेजनरायन गंगवार, वासुदेव गंगवार, कृष्णअवतार कंसल, बसंतलाल, राजेंद्र गंगवार, पीएन अग्रवाल, सुरेंद्र सक्सेना, धर्मदेव, करुणाशंकर सक्सेना, कृपाशंकर, देवेंद्र कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे। आर्यसमाज अध्यक्ष ने बताया कि कार्यक्रम सात मार्च तक सुबह शाम चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed