{"_id":"62c3398a5a90533fae277679","slug":"bed-student-missing-scooty-found-standing-on-canal-track-pilibhit-news-bly4903676188","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएड का छात्र लापता, नहर पटरी पर खड़ी मिली स्कूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएड का छात्र लापता, नहर पटरी पर खड़ी मिली स्कूटी
विज्ञापन
इसी स्कूटी से निकला था कपिल।
- फोटो : PILIBHIT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरनपुर। बीएड की पढ़ाई कर रहा एक छात्र लापता हो गया। उसकी स्कूटी नहर पटरी पर खड़ी मिली है। उसके नहर में कूदने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने नहर का पानी बंद कराकर उसकी तलाश शुरू की। नगर से सटे गांव नरायनपुर निवासी और शेरपुरकलां के परिषदीय स्कूल में शिक्षक वासुदेव यादव ने बताया कि उनका बड़ा पुत्र कपिल यादव (23) बीएड कर रहा है।
कपिल रविवार सुबह साढ़े आठ बजे कुछ देर में आने की कहकर स्कूटी से घर से निकाल था, लेकिन घर नहीं लौटा। रविवार दोपहर उसकी तलाश शुरू की गई तो उसकी स्कूटी 10 किलोमीटर दूर हरदाई ब्रांच नहर की पटरी पर खड़ी मिली। स्कूटी में चाबी लगी थी। छात्र के लापता होने की सूचना पुलिस को दी गई।
कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि छात्र के मोबाइल की सीडीआर निकलवाई गई। रविवार सुबह 8.34 बजे उसके मोबाइल की लोकेशन असम हाईवे के सिरसा चौराहा के समीप मिली। इसके बाद उसकी कोई लोकेशन नहीं मिल सकी। छात्र के डूबने की आशंका पर परिजन और पुलिस ने उसकी तलाश नहर में शुरू की है। रविवार और सोमवार को नहर में गोताखोर उतारे गए। मगर छात्र का सुराग नहीं लग सका। सोमवार को छात्र के पिता ने कोतवाल से मिलकर नहर के पानी को बंद कराने की मांग की।
विज्ञापन
चार-पांच दिन से गुमसुम था कपिल
वासुदेव यादव के मुताबिक कपिल का स्वभाव कम बोलने का है, मगर पांच दिन से वह गुमसुम था। तब उसकी तबियत खराब होने की बात पूछकर उससे दवाई लाने को कहा। उसने बाद में दवाई लाने की बात कही।
चार दिन से लापता युवक की लोकेशन केदारनाथ में
पूरनपुर। गांव रानीखेड़ा के चार दिन से लापता दिनेश (27) की उसके पिता राजाराम ने गुमशुदगी दर्ज कराई है। दिनेश ने सोमवार को पिता को एक मोबाइल से कॉल कर बात की। मगर कुछ देर में फोन कट गया। कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि दिनेश ने जिस नंबर से बात की वह जांच में केदारनाथ के एक व्यक्ति का निकला। मोबाइल स्वामी ने एक युवक से कॉल करने को फोन मांगने की जानकारी दी। कोतवाल ने बताया कि गांव लाह निवासी करतार सिंह (65) भी एक जून की रात ढाई बजे घर से लापता होने की सूचना उसके भाई साहब सिंह ने दी। करतार सिंह की गुमशुदगी दर्ज की गई है। संवाद