फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   B.Ed entrance exam will be held at four centres amid tight security.

Pilibhit News: कड़ी सुरक्षा के बीच चार केंद्रों पर होगी बीएड प्रवेश परीक्षा

Sat, 30 May 2026 01:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
B.Ed entrance exam will be held at four centres amid tight security.
फोटो- बीएड प्रवेश परीक्षा कराने के संबंध में अधिकारियों के साथ बैठक करते डीएम। स्रोत-सूचना
पीलीभीत। शहर के चार केंद्रों पर बीएड प्रवेश परीक्षा संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। 31 मई को आयोजित होने वाली परीक्षा के संबंध में डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने शुक्रवार शाम बैठक कर बीएड प्रवेश परीक्षा को नकलविहीन, निर्विघ्न, निष्पक्ष संपन्न कराने के दृष्टिगत तैयारियों की समीक्षा की।
विज्ञापन

गांधी सभागार में हुई बैठक में बताया कि बीएड प्रवेश परीक्षा दो पाली में होगी। प्रथम पाली सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और द्वितीय दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक होगी। परीक्षा के लिए सनातन धर्म बांके बिहारी राम इंटर काॅलेज, राजकीय बालिका इंटर, राजकीय ड्रमंड इंटर काॅलेज एवं उपाधि महाविद्यालय में केंद्र बनाए हैं। जनपद में 1495 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। डीएम ने परीक्षा केंद्रों के केंद्र पर्यवेक्षक/ व्यवस्थापक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट को निर्देश देते हुए कहा कि मानक के अनुरूप व्यवस्थाएं कर लें। समस्त नामित स्टेटिक मजिस्ट्रेट/ केंद्र प्रतिनिधि को निर्देश दिए कि परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण परीक्षा से पूर्व कर लें। डीएम ने अधिकारियों और कर्मचारियों को डयूटी पर समय पर पहुंचने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कहा कि परीक्षा केंद्र पर कक्ष निरीक्षकों व अन्य किसी भी स्टाफ को मोबाइल रखने की अनुमति नहीं होगी। साथ ही साथ परीक्षार्थियों को भी किसी प्रकार के इलेक्ट्राॅनिक सामान या अन्य सामग्री रखने और परीक्षा कक्ष में ले जाने की अनुमति नहीं होगी। परीक्षा केंद्र के आसपास फोटो स्टेट की सभी दुकानें बंद कराने के निर्देश दिए। स्टेटिक मजिस्ट्रेट व केंद्र पर्यवेक्षक सुनिश्चित करेंगे कि सीसी कैमरे वाइस रिकार्ड के साथ संचालित रहे। पेपर खोलने व काॅपी सील के समय की वीडियोग्राफी कराएं। समस्त अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि परीक्षा समस्त नियमों व मानक के अनुरूप संपन्न कराएं। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। नियमों को अध्ययन कर लें, जिससे परीक्षा के समय कोई समस्या उत्पन्न न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव, अपर पुलिस अधीक्षक, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, उप जिलाधिकारी, केंद्र व्यवस्थापक आदि अधिकारी उपस्थित रहे। संवाद

--

प्रत्येक कक्ष के सीसी कैमरे, प्रकाश व्यवस्था चेक कर लें
डीएम ने निर्देश दिए हैं कि निरीक्षण के दौरान प्रत्येक कक्ष के सीसी कैमरे, प्रकाश व्यवस्था, शौचालय, पेयजल आदि की जांच कर लें, यदि कहीं कोई कमी हो तो उसे पूर्ण कर लें। नामित मजिस्ट्रेट परीक्षा के दिन नियमित कक्षों में भ्रमणशील रहेंगे और परीक्षा केंद्र पर कोई भी कर्मचारी बिना आईडी के पाया गया तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। केंद्रों पर किसी भी प्रकार कमी या गड़बड़ी मिली तो केंद्र व्यवस्थापक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट का पूर्ण उत्तरदायित्व निर्धारित करते हुए कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed