{"_id":"67326e4fc74b89ad400875e4","slug":"beaten-for-not-giving-free-liquor-accused-of-robbing-mobile-phone-and-cash-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-125410-2024-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: मुफ्त में शराब न देने पर पीटा, मोबाइल फोन व नकदी लूटने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: मुफ्त में शराब न देने पर पीटा, मोबाइल फोन व नकदी लूटने का आरोप
Tue, 12 Nov 2024 02:21 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Tue, 12 Nov 2024 02:21 AM IST
विज्ञापन
पूरनपुर। मुफ्त में शराब देने से मना करने पर शराब दुकान के सेल्समैन के साथ मारपीट की गई। बचाने आए बेटे को पीटने के साथ ही आरोपी सेल्समैन का मोबाइल फोन और 250 रुपये भी लूट ले गए। जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
गांव कढेरचौरा निवासी सुखलाल ने बताया कि गांव की शराब की दुकान पर वह सेल्समैन हैं। शराब मुफ्त में देने से इन्कार करने पर गांव रुरिया निवासी सुनील, रामकिशन, प्रमोद, अनूप, अच्छेलाल, वीर प्रताप, रंजीत, विनय, सिकंदर ने 18 अगस्त को हमला कर दिया। मारपीट की और अपहरण कर दुकान से दूर सुनसान स्थान पर ले जाकर उसकी पिटाई की।
पुत्र करन बाबू बचाने पहुंचा तो आरोपियों ने उसकी भी पिटाई की। गांव के कुछ लोगों ने बमुश्किल बचाया। घटना की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज न कर आरोपियों के खिलाफ शांतिभंग की आशंका में कार्रवाई की। उच्च अफसरों से शिकायत के बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। इसके बाद पीड़ित ने न्यायालय की शरण ली।