फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Be aware of the vote, was administered oath

मतदान के प्रति किया जागरूक , दिलाई शपथ

Wed, 18 Jan 2017 10:22 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Wed, 18 Jan 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
Be aware of the vote, was administered oath
मतदान के प्रति किया जागरूक , दिलाई शपथ
 मतदाता जागरूकता अभियान के तहत स्कूल कॉलेजों में विभिन्न कार्यक्रम हुए। जिसमें विद्यार्थियों को मतदान के प्रति जागरूक करने के साथ शत प्रतिशत मतदान करने की शपथ दिलाई गई। जिला विज्ञान क्लब के तत्वावधान में बुधवार से मतदाता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ हो गया। शहर स्थित शमशुल हसन खां पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने नई पीढ़ी को मतदान के प्रति उत्तरदायी बनाने के जरूरी टिप्स दिए गए। प्रधानाचार्य कौसरजहां ने विद्यार्थियों से मतदान के प्रति जागरूक रहने के साथ दूसरों को भी जागरूक करने को कहा। इस दौरान विद्यार्थियों से संकल्प पत्र भी भरवाए गए। क्लब के समन्वयक लक्ष्मीकांत शर्मा, शिक्षिका निशात, असरा, नाजिया, समीर, साजिदा ने विचार रखे। रामलुभाई साहनी राजकीय महिला महाविद्यालय में मतदान के महत्व विषय पर स्लोगन प्रतियोगिता हुई। इसमें छात्राओं ने मताधिकार का प्रयोग कीजिए, अपना वोट जरूर दीजिए, हम हैं देश के युवा मतदाता, लोकतंत्र के भाग्य विधाता स्लोगन को चार्ट पेपर पर उकेरा। प्रतियोगिता में शैवी अग्रवाल, कल्पना गंगवार, हिरा फातिमा व माहीन अख्तर ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसमें छात्रा मरियम, पारूल, चंदा, याची, मैमूना, गीता, अरुणा, शीवा, यफरा, नाज, ममता, कोमल, अनम, इरम, रिफा आदि का प्रदर्शन भी सराहनीय रहा। प्राचार्य डॉ. रमेश चंद्र वाजपेई ने छात्राओं से आगामी मतदान में बढ़चढ़कर हिस्सा लेने का आहवान किया। इस मौके पर डॉ. नरेश पाल, डॉ. प्रमिला शर्मा, डॉ. दिनेश चंद्र, स्वीप समन्वयक डॉ. ब्रिजेश कुमार राठी आदि मौजद रहे। अमरिया। राष्ट्रीय मतदाता जागरुकता दिवस के उपलक्ष्य में शाहजी डिग्री कॉलेज में हुए कार्यक्रम में मतदान प्रतिशत बढ़ाने व मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरुक किया गया। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट राजितराम प्रजापति ने विद्यार्थियों को शत प्रतिशत मतदान करने की शपथ दिलाई। एसडीएम पुष्पा देवरार, तहसीलदार मोहम्मद असलम ने मतदान के महत्व की जानकारी दी। इस मौके पर नाजिम अली, आरिफ अली, नदीम अहमद, शादाब अहमद, यासीन अहमद, डॉ. बीडी यादव, राशिद अलवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed