फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   BDO will now investigate the matter of filling potholes

Pilibhit News: गड्ढे पाटने के मामले की अब जांच करेंगे बीडीओ

Sun, 21 Jan 2024 01:08 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 21 Jan 2024 01:08 AM IST
विज्ञापन
BDO will now investigate the matter of filling potholes
पीलीभीत। ललौरीखेडा ब्लॉक के गांव रूपपुर कमालू में पानी के संग्रह के लिए बनाए गए ग्राम समाज की जमीन पर बनाए गए गड्ढों को प्रधान ने पटवा दिया। मामले में सिटी मजिस्ट्रेट ने सदर एसडीएम से जांच को कहा था। एसडीएम ने अब बीडीओ से जांच कर आख्या देने को कहा है।
विज्ञापन

गत दिनों सिटी मजिस्ट्रेट के निर्देश पर तहसीलदार सदर पुलिस टीम के साथ गांव रुपपुर कमालू में अवैध कॉलोनी को हटाने गए थे। वहां पर कॉलोनी का तो मामला नहीं मिला, बल्कि तालाब को पाटने का मामला सामने आया। ग्रामीणों ने कहा कि ग्राम समाज की जमीन पर पानी के संग्रह के लिए बनाए गए गड्ढों को प्रधान ने पाट दिया है। सिटी मजिस्ट्रेट सुनील कुमार सिंह ने एसडीएम सदर को मौके पर जाकर जांच करने के निर्देश दिए थे। एसडीएम सदर देवेंद्र सिंह ने जब जांच की तो गड्ढा पटे हुए मिले। उन्होंने ललौरीखेड़ा के बीडीआके को पत्र जारी कहा है कि प्रधान ने कुछ ग्रामीणों के साथ मिलकर भूमि को खुर्द बुर्द किया जा रहा है। प्रधान ने गड्ढों का भी पटान किया है। बीडीओ को खुद स्थलीय जांच कर एक सप्ताह में आख्या दें।
विज्ञापन


निर्माण या अतिक्रमण पर होगी कार्रवाई
बीडीओ के साथ ही सदर तहसीलदार को भी निर्देश जारी किए गए हैं। कहा है कि वह अपने स्तर से स्थल पर सतर्कता के लिए कानूनगो और लेखपाल को निर्देश दें। किसी भी दशा में उक्त स्थल पर अवैध निर्माण, अतिक्रमण ने होने दें। यदि ऐसा होता है तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रूपपुरा कमालू में पानी के गड्ढे पाटने का मामला सामने आया है। इस पर ललौरीखेड़ा के खंड विकास अधिकारी को जांच कर सात दिनों में आख्या मांगी गई है।- देवेंद्र सिंह, एसडीएम सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed